दीपावली (27 अक्टूबर, रविवार) की शाम को धन की देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से लक्ष्मी पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट के अनुसार, दिवाली पर कुछ विशेष उपाय करने से पैसों से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। ये उपाय बहुत ही आसान हैं, जो इस प्रकार हैं-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. दिवाली पर देवी लक्ष्मी की पूजा में थोड़ी हल्दी की साबूत गांठ भी रखें। पूजा के बाद इस एक लाल कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी में रखें। इससे पैसों की आवक बनी रहेगी।
2. दीपावली की रात विधि-विधान से श्रीसूक्त या लक्ष्मी सूक्त का पाठ करें। ऐसा करने से धन लाभ होने की संभावना बढ़ जाती है।
3. पूजन के दौरान जो चावल उपयोग करें, उन्हें फेकें नहीं बल्कि एक पुड़िया में रखकर अपने पर्स में रख लें। इससे आपके पर्स की बरकत बनी रहेगी।
4. दीपावली पर दक्षिणावर्ती शंख में गाय का दूध लेकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इससे भी देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
5. दीपावली पर अपने घर के मुख्य द्वार पर आम या अशोक के पत्तों का बंदनवार लगाएं। इससे आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी।
6. इस दिन अगर कोई किन्नर दिख जाए तो उसे सम्मान के साथ थोड़े पैसे दें और उनसे 1 सिक्का लेकर अपनी तिजोरी में रखें।
7. लक्ष्मी पूजा में कौड़ी और गोमती चक्र भी रखें। बाद में इसे अपने धन स्थान पर रख दें। ये चीजें तंत्र उपायों में काम आती हैं।