इस बार 22 नवंबर, शुक्रवार को उत्पन्ना एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए विशेष उपाय करने चाहिए।

उज्जैन. उत्पनन्ना एकादशी पर कुछ खास उपाय करने से पैसों से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है साथ ही भक्त की हर मनोकामना भी पूरी हो सकती है। ये उपाय इस प्रकार हैं-
1. एकादशी पर भगवान विष्णु के मंदिर जाएं और पीले वस्त्र अर्पित करें। महालक्ष्मी की भी पूजा करें। भगवान विष्णु-लक्ष्मी के सामने ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप का जाप 108 बार करें।
2. एकादशी पर सूर्योदय से पहले उठें। स्नान के बाद भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाएं। इसके बाद विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
3. एकादशी की शाम को केले के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं। केले की पूजा करें और लड्डू या बेसन की मिठाई चढ़ाएं।
4. इस दिन पूजा के बाद स्वयं के माथे पर केसर का तिलक लगाएं। यदि केसर नहीं हो तो हल्दी का तिलक भी लगा सकते हैं।
5. इस दिन माता लक्ष्मी का अभिषेक केसर मिश्रित दूध से करें। इससे भी धन लाभ के योग बन सकते हैं।
6. एकादशी पर भगवान विष्णु को मोर पंख अर्पित करें। इससे भी भगवान प्रसन्न होते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred