शुक्रवार को मां लक्ष्मी के साथ ही शुक्र ग्रह से संबंधित भी माना जाता है। इस दिन शुक्र ग्रह को अनुकूल करने के उपाय करने से मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।

उज्जैन. आज हम आपको इलायची का एक ऐसा उपाय बता रहे हैं, जो धन-संपत्ति दिलाने के साथ ही आपकी हर मनोकामना भी पूरी कर सकता है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि ये उपाय शुक्रवार की रात 12 बजे बाद ही करें-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसे करें उपाय
- शुक्रवार की रात 12 बजे से पहले अच्छी तरह से हाथ-पैर धोकर स्वच्छ हो जाएं और सफेद रंग के कपड़े पहन लें।
- इसके बाद कमल के आसन पर बैठी हुई मां लक्ष्मी की तस्वीर को घर के किसी शांत और साफ जगह पर स्थापित करें।
- अब इस तस्वीर के सामने 3 इलायची रखकर अपने ईष्टदेव का ध्यान करें। फिर मां लक्ष्मी- भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए शुक्रदेव से अपनी मनोकामना पूरी करने तथा सभी परेशानियां दूर करने की मन ही मन प्रार्थना करें।
- इसके बाद शुक्र मंत्र ऊं द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम: का 21 बार जाप करें।
- अब तीनों इलाइची अपने दाएं हाथ की मुट्टी में रख लें और नवग्रहों का ध्यान करते हुए अपनी परेशानियां दूर करने की प्रार्थना करें।
- इसके बाद मुट्ठी खोलें और उस पर 3 बार फूंक मारें। अब इलायची को एक कटोरी में रखकर मुख्य दरवाजे पर ले जाएं।
- यहां उस कटोरी में कपूर भी रखें और उसे जला दें। जब इलाइची पूरी तरह से जल जाए तो उसे तुलसी के पौधे में डाल दें।
- तुलसी ना हो तो नदी में भी प्रवाहित कर सकते हैं। कुछ ही दिनों में आपको असर दिखने लगेगा।