6 अक्टूबर, रविवार को शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि है। नवरात्रि के बाकी के दिनों की तुलना में ये दिन कुछ ज्यादा ही खास माना जाता है।

उज्जैन. नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर खास तौर से देवी महागौरी की पूजा होती है। आइए जानते हैं 8 ऐसे उपायों के बारे में जिसे अष्टमी तिथि पर करने से दुर्भाग्य दूर होता है और सौभाग्य बढ़ता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


1. अष्टमी की रात 12 बजे के बाद अपने घर के मुख्य दरवाजे पर शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इससे दुर्भाग्य दूर हो सकता है।
2. किसी दुर्गा मंदिर में जाकर 8 कमल के फूल माता को अर्पित करें। इससे माता प्रसन्न होती हैं।
3. इस दिन किसी योग्य पंडित से दुर्गा सप्तशती का पाठ अपने घर में करवाएं। सुख-शांति बनी रहेगी।
4. किसी कुंवारी ब्राह्ण कन्या को उसकी पसंद के कपड़े दिलवाएं व साथ ही कुछ उपहार भी दें।
5. 9 कन्याओं को अपने घर बुलाकर भोजन करवाएं। भोजन में खीर जरूर बनवाएं। बालिकाओं को उपहार भी दें।
6. 11 सुहागिन स्त्रियों को लाल चूड़ियां व सिंदूर भेंट करें। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।
7. माता के मंदिर में फल जैसे- केले, अनार, सेव आदि का भोग लगों, बाद में इन्हें गरीबों में बांटे दें।
8. किसी देवी मंदिर में माता के श्रृंगार की पूरी सामग्री भेंट करें। इससे परेशानियां कम हो सकती हैं।