हमारे शास्त्रों में कछुआ का बहुत ज्यादा महत्व बताया गया है। फेंगशुई के अनुसार घर में धातु का कछुआ रखने से वास्तु दोष दूर होते हैं।

उज्जैन. कार्यालय और घर के अंदर कछुआ रखने से सकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है। परिवार के सदस्यों के बीच खुशियां बनी रहती हैं। धन की कभी कमी नहीं होती है लेकिन कछुआ रखने से पहले कुछ खास बातों का ध्यान रखना होता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. भगवान विष्णु ने कच्छप अवतार लिया था। जिसे कूर्म अवतार कहा गया था। इसलिए कछुआ को रखने से रुके हुए कार्य भी में भी सफलता मिलती है। 
2. कछुआ एक मात्र ऐसा जीव है जो लंबे समय तक जीवित रहता है। धातु से बना कछुआ आप अपने घर के पूजा स्थान में रख सकते हैं।
3. घर में कछुआ रखते समय इस बात का ध्यान रखें की खुले में कछुआ न रखकर पानी में डालकर ही रखें। इससे घर के अंदर समृद्धि बनी रहती है। 
4. कछुए को उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है। क्योंकि उत्तर दिशा को लक्ष्मी जी का दिशा माना गया है। ऐसे स्थान पर कछुआ रखने से शत्रुओं का नाश होता है। व्यापार में सफलता और धन का लाभ होता है।
5. यदि घर में पैसों की दिक्कत ज्यादा बढ़ गई हो तो क्रिस्टल वाला कछुआ लाना चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए की कछुआ का मुंह हमेशा घर के अंदर की तरह हो।
6. फेंगशुई के अनुसार कछुआ को ड्राइंग रूम में रखना चाहिए। कछुए को भूलकर भी अपने बेडरूम में नहीं रखना चाहिए। बेडरूम में कछुआ को रखने से उसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 

ये वास्तु टिप्स भी पढ़ें

फेंगशुई में इस पौधे को माना गया है सौभाग्य और उम्र बढ़ाने वाला, इससे दूर होती है निगेटिविटी

टिप्स: घर के दरवाजे पर रखा डोर मेट भी होता है खास, जानिए किस रंग और आकार का होना चाहिए ये

फेंगशुई टिप्स: नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में ग्रोथ के लिए करें क्रिस्टल बॉल के ये आसान उपाय

रखेंगे इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान तो खत्म हो सकती है घर की निगेटिव एनर्जी

वास्तु टिप्स: घर में किस स्थान पर दर्पण लगाने से दूर हो सकती हैं पैसों से जुड़ी परेशानी?