कई बार माता-पिता को बेटी के विवाह को लेकर अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कभी लड़की को लड़का पसंद नहीं आता तो कभी दूसरी समस्याएं आ जाती हैं।

उज्जैन. कोई न कोई रुकावट आने के कारण लड़की के विवाह में देरी होने लगती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, लड़की के विवाह में देरी का कारण ग्रह दोष भी हो सकते हैं। अगर लड़की की कुंडली में गुरु कमजोर हो तो उसकी शादी में देरी होती है। कुछ आसान उपाय कर इस दोष को कम किया जा सकता है। ये उपाय इस प्रकार हैं…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. लड़की की शादी में बार-बार रुकावटें आ रही है तो सोमवार को चने की दाल और सवा लीटर कच्चा दूध दान करें।
2. हर गुरुवार गाय को हरा चारा खिलाएं। इससे भी लड़की के विवाह के योग बन सकते हैं।
3. लड़की के हाथों केले के 2 पौधे लगवाएं और रोज उन पौधों में पानी दें। हर गुरुवार केले के पौधों की पूजा भी करें।
4. गुरुवार को व्रत करें और गुरु (बृहस्पति) मंदिर जाकर पूजा करें।
5. भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा एक साथ करें। इससे भी विवाह के योग बनते हैं।
6. हर बुधवार या चतुर्थी तिथि पर भगवान श्रीगणेश को मालपुए का भोग लगाएं।
7. जिस लड़की की शादी में देरी हो रही है, उसे पीले रंग के कपड़े ज्यादा पहनना चाहिए। इससे गुरु से संबंधित शुभ फल मिल सकते हैं।