भगवान शंकर अपने भक्तों को सभी सुख प्रदान करते हैं। यहां तक कि वे मरणासन्न भक्त को भी नया जीवन प्रदान कर सकते हैं।
उज्जैन. शिव हर प्रकार से अपने भक्तों को आरोग्य प्रदान करते हैं। सोमवार के दिन यदि नीचे लिखा उपाय किया जाए तो रोगों से छुटकारा मिल सकता है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

ये हैं वो उपाय
- किसी भी सोमवार को भगवान शिव के मंदिर में जाकर शिवलिंग का दूध एवं काले तिल से अभिषेक करें।
- अभिषेक के लिए तांबे के बर्तन को छोड़कर किसी अन्य धातु के बर्तन का ही उपयोग करें।
- अभिषेक करते समय महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते रहें। इसके बाद भगवान शिव से रोग निवारण के लिए प्रार्थना करें।
- भगवान शिव की कृपा से आप शीघ्र ही आप रोग मुक्त हो सकते हैं।
महामृत्युंजय मंत्र
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥
