ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि की महेश नवमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 31 मई, रविवार को है।

उज्जैन. महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज द्वारा भगवान शिव की पूजा विशेष रूप से की जाती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, शिवपुराण में बताए गए उपाय करने से महादेव प्रसन्न होते हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. हरसिंगार के फूलों से शिवजी की पूजा करने पर धन-संपत्ति बढ़ती है।
2. अलसी के फूलों से शिवजी की पूजा करने पर मनुष्य भगवान विष्णु को प्रिय होता है।
3. शमी वृक्ष के पत्तों से पूजन करने पर मोक्ष प्राप्त होता है।
4. बेला के फूल से पूजा करने पर सुंदर व सुशील पत्नी मिलती है।
5. जूही के फूल से भगवान शिव की पूजा करें तो घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती।
6. लाल व सफेद आंकड़े के फूल से भगवान शिव की पूजा करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है।
7. धतूरे के फूल से पूजन करने पर भगवान शंकर सुयोग्य पुत्र प्रदान करते हैं, जो कुल का नाम रोशन करता है।
8. शारीरिक रूप से कमजोर व्यक्ति शिवलिंग का अभिषेक गाय के घी से करे तो उसकी कमजोरी दूर हो सकती है।
9. तेज दिमाग के लिए शिवलिंग का अभिषेक शक्कर मिले दूध से करना चाहिए, ऐसा शिवपुराण में लिखा है।
10. शिवपुराण के अनुसार, बुखार होने पर भगवान शिव को जल चढ़ाने से शीघ्र लाभ मिलता है।