वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि तो अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। इसे सौभाग्य दिवस भी कहते हैं। इस बार ये तिथि 26 अप्रैल, रविवार को है।

उज्जैन. मान्यता के अनुसार, इस दिन देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। ज्योतिष व तंत्र शास्त्र में कई ऐसी वस्तुओं के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर में रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और वह वस्तुएं धन को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही वस्तुओं के बारे में बता रहे हैं। आगे बताई गई 11 चीजों में से कोई भी 1 यदि आप अक्षय तृतीया पर अपने घर में विधि-विधान पूर्वक रखेंगे तो धन लाभ की संभावना बन सकती है-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति 
अक्षय तृतीया पर विधिवत पूजा के बाद चांदी से निर्मित लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति को घर के पूजा स्थान पर रखना चाहिए। इसके बाद प्रतिदिन इनकी पूजा करने से घर में कभी धन की कमी नहीं होती और घर में सुख-शांति भी बनी रहती है। 

2. श्रीयंत्र
यंत्र शास्त्र में श्रीयंत्र की विशेष महिमा है। इसे यंत्रराज भी कहते हैं। आखा तीज पर इसकी स्थापना घर के पूजा कक्ष में करें।

3. लघु नारियल
आखा तीज पर पूजा कर लाल कपड़े में बांधकर इसे धन स्थान पर रखें। इस उपाय से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

4. कमल गट्टा
ये कमल से निकलने वाला बीज है। अक्षय तृतीया पर इसे घर के पूजन स्थान पर रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

5. कुबेर प्रतिमा
आखा तीज पर इनकी प्रतिमा घर की उत्तर दिशा में रखें। ऋतुमती होने पर महिलाएं कुबेर देव की प्रतिमा को हाथ न लगाएं।

6. मां लक्ष्मी की चरण पादुकाएं 
अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी की चांदी से निर्मित चरण पादुकाएं धन स्थान पर रखें। ये बहुत ही खास और अचूक उपाय है।

7. कौड़ी
ये समुद्र से निकलती है। इसमें धन को आकर्षित करने का गुण होता है। अक्षय तृतीया पर इसे धन स्थान पर रखना शुभ होता है।

8. पारद लक्ष्मी प्रतिमा
आखा तीज पर पारद से बनी लक्ष्मी प्रतिमा की स्थापना घर के पूजा स्थान पर करें और रोज इसकी पूजा करें।

9. मोती शंख
मोती शंख घर में रखने से धन-संपत्ति बढ़ने लगती है। अक्षय तृतीया पर पूजा करने के बाद इसे अपनी तिजोरी में रखें।

10. एकाक्षी नारियल
इसके ऊपर आंख के समान एक चिह्न होता है। आखा तीज पर इसे धन स्थान या पूजा स्थान कहीं पर भी रख सकते हैं।

11. दक्षिणावर्ती शंख
अक्षय तृतीया पर पूजा करने के बाद इसे घर के पूजा स्थान या तिजोरी में रखने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।