17 नवंबर, रविवार को सूर्य राशि बदलकर तुला से वृश्चिक में प्रवेश करेगा। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से धर्म का प्रचार बढ़ेगा। जनता को मंहगाई से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। 

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार व्यापार में वृद्धि होगी और सोने चांदी के भावों में तेजी आएगी। शेयर में भी चढ़ाव रहेगा और कंपनियों को लाभ होगा। जानिए 12 राशियों पर कैसा होगा सूर्य के राशि परिवर्तन का असर...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष- किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। हालांकि खर्चों के मामलों में हाथ तंग रहेगा। व्यापार में सफलता प्राप्त करेंगे।

वृषभ- सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। विशेष कार्यों में सफल होंगे। कार्य का विस्तार होगा एवं सरकारी अधिकारियों से मदद मिलेगी।

मिथुन- छठा सूर्य आपके लिए सफलता के साथ चिंताजनक समाचार लेकर आएगा। परिवार में श्रेष्ठता बढ़ाएगा, साथ ही जिम्मेदारी भी बढ़ेगी।

कर्क- अटके हुए काम बन सकते हैं। निकट संबंधियों से लाभ हो सकता है। व्यापार में वृद्धि होने के संकेत हैं।

सिंह- सूर्य के कारण आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कई दिनों से जो आर्थिक परेशानी थी, वह भी दूर हो सकती है।

कन्या- तीसरा सूर्य लाभकारी साबित होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। परिवार में मान बढ़ेगा और समृद्धि का विस्तार होगा।

तुला- परेशानियां खत्म होंगी। दूसरों पर निर्भरता समाप्त होगी एवं अपना कार्य बनाने में सफल होंगे। व्यवहार संयमित रखें।

वृश्चिक- कई प्रकार की सफलताएं एवं धन की प्राप्ति होगी। कार्य का विस्तार होगा। नए व्यापार प्रारंभ कर सकते हैं।

धनु- बारहवां सूर्य आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता हैं, किंतु आर्थिक रूप से बेहतर भी रहेगा। वाहनादि का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।

मकर- आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्य समय पर होंगे। आध्यात्मिक सफलता मिलेगी, परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

कुंभ- दोस्तों के बीच वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। संयम रखने से लाभ होगा। कार्य को प्राथमिकता देना बेहतर होगा।

मीन- काम में बदलाव का मन होगा। व्यापार का विस्तार होगा। मित्रों से रिश्तों में सुधार होगा। वर्चस्व बढ़ेगा।