भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (जन्माष्टमी) 23 अगस्त, शुक्रवार को है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के कुछ खास मंत्रों के जाप से पैसा, सुख-समृद्धि, शांति आदि सभी कुछ मिल सकता है।

उज्जैन. भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 23 अगस्त, शुक्रवार को है। पूरे देश में ये त्योहार जन्माष्टमी के नाम से जाना जाता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, जन्माष्टमी पर अगर भगवान श्रीकृष्ण के कुछ खास मंत्रों का विधि-विधान से जाप किया जाए तो पैसा, सुख-समृद्धि, शांति आदि सभी कुछ मिल सकता है। ये हैं भगवान श्रीकृष्ण के कुछ खास मंत्र...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मंत्र 1: कृं कृष्णाय नमः
यह भगवान श्रीकृष्ण का मूल मंत्र हैं। इस मंत्र का जाप करने से रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना बढ़ सकती है। साथ ही परिवार में सुख-शांति भी बनी रहती है।

मंत्र 2: ऊं श्रीं नमः श्रीकृष्णाय परिपूर्णतमाय स्वाहा
यह भगवान श्रीकृष्ण का सप्तदशाक्षर मंत्र है। अधिक मास में इस मंत्र का जाप करने से हर तरह की समस्या का अंत हो सकता है साथ ही लाइफ में शांति बनी रहती है।

मंत्र 3: क्लीं ग्लौं क्लीं श्यामलांगाय नमः
ये तंत्र से संबंधित मंत्र है। भगवान श्रीकृष्ण के इस मंत्र का जाप करने से धन लाभ के योग तो बनते ही हैं साथ ही अगर घर में कोई नेगेटिव एनर्जी हो तो उससे भी छुटकारा मिलता है।

मंत्र 4: ऊं नमो भगवते श्रीगोविन्दाय
पति-पत्नी के बीच यदि कोई समस्या हो या वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ रही हो तो रोज इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

ऐसे करें इन मंत्रों का जाप
जन्माष्टमी की सुबह स्नान आदि करने के बाद तुलसी की माला से इन मंत्रों का जाप करें। कम से कम 5 माला जाप जरूर करें। सामने भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति हो तो और भी अच्छा रहेगा।