इन दिनों भगवान शिव का प्रिय सावन मास (Sawan 2022) चल रहा है। ये महीना 11 अगस्त तक रहेगा। इस महीने में अलग-अलग कामों के लिए कई शुभ योग भी बनेंगे। ऐसा ही एक शुभ योग 23 जुलाई, शनिवार को बन रहा है।

उज्जैन. ज्योतिषियों के अनुसार, 23 जुलाई शनिवार को 1-2 नहीं बल्कि पूरे 5 शुभ योग होने से ये दिन शनि पूजा के लिए बहुत ही खास बन गया है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, सावन के पवित्र महीने में शनिदेव (Shanidev) की पूजा हर संकट दूर कर सकती है। जिन लोगों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती और ढय्या का (Shanidev Ke Upay) अशुभ प्रभाव है, वे यदि इस दिन कुछ खास उपाय करें तो उनके कष्ट कम हो सकते हैं। आगे जानिए इस दिन कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे और कौन-से उपाय इस दिन आप कर सकते हैं…

23 जुलाई को बनेंगे इतने सारे शुभ योग
23 जुलाई, शनिवार को सुबह कृत्तिका नक्षत्र होने से ध्वज और उसके बाद रोहिणी नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। साथ ही इस दिन वृद्धि, सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। इस तरह एक ही दिन 5 शुभ संयोग होने से दिन शनि पूजा के लिए बहुत ही खास हो गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये उपाय करने से प्रसन्न होंगे शनिदेव
1.
शनिवार को शुभ योग में सुबह स्नान आदि करने के बाद शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं। इससे आपकी परेशानियां कम हो सकती हैं।
2. 23 जुलाई को शुभ योग में कुष्ठ रोगियों को काले कंबल, जूते-चप्पल, कपड़ों का दान करें। शनि कृपा पाने का ये अचूक उपाय है।
3. अगर आप ये सब उपाय कर पाने में सक्षम नहीं हैं तो आगे लिखे 12 नाम बोलकर घर पर ही शनिदेव की पूजा कर लें। इससे भी आपके संकट दूर हो सकते हैं- कोणस्थ, पिंगल, बभ्रु, कृष्ण, रौद्रान्तक, यम, सौरि, शनैश्चर, मन्द, पिप्पलाश्रय।
4. शनिवार को काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। काले गाय की सेवा करें और हरा चारा खिलाएं।
5. शनिवार की सुबह स्नान आदि करने के बाद शनि चालीसा का पाठ करें। इससे भी शनिदेव की कृपा बनी रहती है।
6. 23 जुलाई को पीपल की पूजा करें और जल चढ़ाएं। पीपल के नीचे शुद्ध घी का दीपक जलाएं। 


ये भी पढ़ें-

Sawan 2022: सावन में रोज ये 1 चीज शिवजी को चढ़ाने से कंगाल भी बन सकता है धनवान


Sawan 2022: 1 हजार साल पुराना है तमिलनाडु का ये शिव मंदिर, इसके 2 रहस्य आज तक कोई समझ नहीं पाया

Sawan 2022: घर के मंदिर में कितना बड़ा शिवलिंग रख सकते हैं, शिवलिंग खंडित हो जाए तो क्या करें?