इस बार 30 अप्रैल, गुरुवार को गंगा सप्तमी है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इसी दिन गंगा की उत्तपत्ति हुई थी।

उज्जैन. गंगा सप्तमी पर गंगा नदी में स्नान कर पूजा करने का विशेष महत्व है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, गंगा जल से भी अनेक समस्याओं का समाधान हो सकता है। ये हैं गंगा जल से जुड़े कुछ आसान उपाय-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. जिस घर में निगेटिव शक्ति का असर हो, वहां सुबह-शाम गंगा जल छिड़कने से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
2. अगर किसी व्यक्ति पर बुरी शक्ति का असर हो तो उस पर भी गंगा जल छिड़कना चाहिए। इससे पीड़ित व्यक्ति को आराम मिलता है।
3. गंगा जल को हमेशा पूजा स्थान पर रखना चाहिए, ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
4. जिस घर में वास्तु दोष, वहां भी यदि रोज गंगा जल छिड़का जाए तो उस दोष की शांति संभव है।
5. पीपल पर गंगा जल चढ़ाने से शनि दोष में कमी आती है।
6. शिवलिंग का अभिषेक गंगा जल से करने पर सभी सुखों की प्राप्ति होती है।
7. पानी में थोड़ा सा गंगा जल मिलाकर स्नान करने से नकारात्मकता खत्म होती है।