हिंदू धर्म में स्वस्तिक को बहुत ही पवित्र चिह्न माना गया है। इसे भगवान श्रीगणेश का स्वरूप भी माना जाता है। इसलिए हर शुभ काम से पहले स्वस्तिक बनाया जाता है।

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट के अनुसार, स्वस्तिक से जुड़े कुछ उपायों से जीवन की परेशानियां भी कुछ कम हो सकती हैं। ये आसान उपाय इस प्रकार हैं-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहला उपाय
अगर किसी व्यक्ति का व्यापार नहीं बढ़ रहा है तो लगातार 7 गुरुवार तक दुकान या घर के उत्तर-पूर्वी कोने में हल्दी से स्वस्तिक बनाएं। स्वस्तिक बनाने से पहले उस जगह को गंगाजल से धोकर साफ कर लेना चाहिए। स्वस्तिक बनाकर उसकी पूजा करें, गुड़ का भोग लगाएं। इस उपाय से धन लाभ के योग बन सकते हैं।

दूसरा उपाय
घर के बाहर रोज छोटी सी रंगोली बनाएं। रंगोली के साथ ही कुमकुम या सिंदूर से स्वस्तिक बनाएं। रंगोली के साथ बनाया गया स्वस्तिक मंगलकारी होता है।

तीसरा उपाय
मान्यता है कि घर में पूजा करते समय स्वस्तिक बनाकर उसके ऊपर भगवान की मूर्ति रखने से पूजा जल्दी सफल होती है। स्वस्तिक पर विराजित भगवान भक्त की इच्छाएं जल्दी पूरी करते हैं।

चौथा उपाय
घर के मंदिर में स्वस्तिक बनाकर उसके ऊपर दीपक जलाएं। इस दीपक से घर में सकारात्मक बनी रहती है।

पांचवां उपाय
जब भी किसी मंदिर जाएं तो अपनी मनोकामनाओं के लिए गोबर या कुमकुम से उल्टा स्वस्तिक बनाना चाहिए। जब मनोकामना पूरी हो जाए तो उसी मंदिर जाकर सीधा स्वस्तिक बनाना चाहिए।