आमतौर पर हम घर बनवाते समय वास्तु आदि का ध्यान नहीं रखते हैं। पर घर में रहने के बाद हमें अपनी गलती का एहसास होता है, जब हम कई तरह की परेशानियों का सामना करने लगते हैं। वास्तु दोष को दूर करने के लिए हम कई उपाय अपनाते हैं पर समाधान नहीं मिल पाता। लेकिन कुछ आसान तरीकों के जरिए हम वास्तु दोष से निजात पा सकते हैं। हम आपको ऐसे ही कुछ आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी वैज्ञानिक भी पुष्टि करते हैं। 

उज्जैन. आमतौर पर हम घर बनवाते समय वास्तु आदि का ध्यान नहीं रखते हैं। पर घर में रहने के बाद हमें अपनी गलती का एहसास होता है, जब हम कई तरह की परेशानियों का सामना करने लगते हैं। वास्तु दोष को दूर करने के लिए हम कई उपाय अपनाते हैं पर समाधान नहीं मिल पाता। लेकिन कुछ आसान तरीकों के जरिए हम वास्तु दोष से निजात पा सकते हैं। हम आपको ऐसे ही कुछ आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी वैज्ञानिक भी पुष्टि करते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. घर के प्रमुख द्वार पर सिन्दूर से स्वस्तिक बनाएं।
स्वस्तिक के आकार को पॉजिटिव एनर्जी क्रिएट करने वाला माना जाता है। इसलिए घर के प्रमुख द्वार पर स्वास्तिक बनाने से पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। और सभी के मन में शांति बनी रहती है।

2. घर और ऑफिस में रखें एक्वेरियम।
एक्वेरियम में रखी मछलियां लगातार एक्टिव रहती हैं। इससे घर में ऊर्जा का वातावरण रहता है। किसी को भी आलस्य नहीं रहता। घर और ऑफिस के सभी सदस्य काम करने लिए उत्सुक रहते हैं।

3. घर के प्रमुख द्वार पर तुलसी या केले का पौधा लगाना चाहिए।
तुलसी और केले के पौधे ऑक्सीजन के लेवल को बनाए रखते हैं। इससे घर के सभी लोग स्वस्थ्य बने रहते हैं। किसी को भी फेंफड़े से संबंधित बीमारी नहीं होती है। 

4. सप्ताह में कम से कम एक बार कपूर जरूर जलाएं।
कपूर का धुंआ हवा में मौजूद बैक्टिरिया को खत्म कर देता हैं। इससे हमारे बीमार पड़ने की आशंका कम हो जाती है। सभी स्वस्थ्य और सुखी रहते हैं।

5. पिरामिड यंत्र घर में लगाने से वास्तुदोष दूर होता है।
पिरामिड यंत्र एक खास तरीके से बनाया गया होता है। इसका आकार वातावरण में मौजूद सकारात्मक ऊर्जा को ग्रहण करता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा एकत्रित हो जाती है। और घर में रहने वाले सभी सदस्य सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहते हैं।