सावन के अंतिम दिन किए गए उपाय, पूजा आदि से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

उज्जैन. 15 अगस्त, गुरुवार को सावन का अंतिम दिन है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, इस दिन पूर्णिमा रहेगी, जो पूर्णा तिथि है। इस तिथि में किए गए उपाय, पूजा आदि का पूरा फल मिलता है। साथ ही घनिष्ठा नक्षत्र में चंद्रमा होने से इस दिन अगर शिवजी को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास उपाय किए जाएं तो भक्त की हर मनोकामना पूरी हो सकती है। महादेव को प्रसन्न करने के कुछ आसान उपाय शिवपुराण भी बताए गए हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. हरसिंगार के फूलों से शिवजी की पूजा करने पर धन-संपत्ति बढ़ती है।
2. भगवान शिव की पूजा चमेली के फूल से करने पर वाहन सुख मिलता है।
3. अलसी के फूलों से शिवजी की पूजा करने पर मनुष्य भगवान विष्णु को प्रिय होता है।
4. शमी वृक्ष के पत्तों से पूजन करने पर मोक्ष प्राप्त होता है।
5. बेला के फूल से पूजा करने पर सुंदर व सुशील पत्नी मिलती है।
6. जूही के फूल से भगवान शिव की पूजा करें तो घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती।
7. कनेर के फूलों से भगवान शिव की पूजा करने से नए वस्त्र मिलते हैं।
8. लाल व सफेद आंकड़े के फूल से भगवान शिव की पूजा करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है।
9. धतूरे के फूल से पूजन करने पर भगवान शंकर सुयोग्य पुत्र प्रदान करते हैं, जो कुल का नाम रोशन करता है।
10. लाल डंठलवाला धतूरा शिव पूजा में शुभ माना गया है।
11. दूर्वा से भगवान शिव की पूजा करने पर उम्र बढ़ती है।
12. शारीरिक रूप से कमजोर व्यक्ति शिवलिंग का अभिषेक गाय के घी से करे तो उसकी कमजोरी दूर हो सकती है।
13. तेज दिमाग के लिए शिवलिंग का अभिषेक शक्कर मिले दूध से करना चाहिए, ऐसा शिवपुराण में लिखा है।
14. शिवपुराण के अनुसार, बुखार होने पर भगवान शिव को जल चढ़ाने से शीघ्र लाभ मिलता है।
15. शहद से भगवान शिव का अभिषेक करने से टीबी रोग में आराम मिलता है।