उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में कक्षा आठ की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के दो लड़कों ने दुष्कर्म करने के बाद बदहवास हालत में छात्रा को मरा समझकर हिंडन नदी में फेंक दिया, लेकिन वह झाड़ियों में फंस गई

बागपत(Uttar Pradesh). उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में कक्षा आठ की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के दो लड़कों ने दुष्कर्म करने के बाद बदहवास हालत में छात्रा को मरा समझकर हिंडन नदी में फेंक दिया, लेकिन वह झाड़ियों में फंस गई। कुछ देर बाद उसके कराहने की आवाज सुनकर वहीं खेतों में कम कर रहे किसान उस ओर भागे। नदी किनारे झाड़ी में फंसी छात्रा को देखते ही वह स्तब्ध रह गए। उसे झाड़ियों से निकालने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने छात्रा को अस्पताल भेजने के साथ ही उसके बयान के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घटना बालैनी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। आरोप है कि घर के पास ही रहने वाले दो लड़के कक्षा 8 की छात्रा को बहला फुसलाकर जंगल ले गए। जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। युवती जब बदहवास हो गई तो उसे मरा समझकर आरोपियों ने हिंडन नदी में फेंक दिया। लेकिन किशोरी की किस्मत अच्छी थी। वह नदी किनारे झाड़ियों में फंस गई। किशोरी ने शोर मचाया तो पास ही काम कर रहे खेतों से किसानों ने उसे बाहर निकाला और पुलिस को खबर की।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार 
किसानों ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस दी। किशोरी के परिजन भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। इस मामले में तत्परता दिखाते हुए पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी बागपत अभिषेक सिंह का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली थी की किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़ित परिजनों की तहरीर के आधार पर दो आरोपियों सागर व भूरा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।