एसएचओ ने बताया कि भूरा का किसी मुद्दे पर अपनी मां मीना के साथ झगड़ा हो गया, जिसके बाद उसने मां और इसके बाद अपनी बहन आसमा और भाई उस्मान पर गोली चला दी।

मुजफ्फरनगर: शामली जिले के कैराना शहर में झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने अपनी 50 वर्षीय मां और दो नाबालिग भाई-बहनों को गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। कैराना के एसएचओ यशपाल धामा ने बताया कि यह घटना शनिवार को हुई। आरोपी की पहचान भूरा (25) के रूप में हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एसएचओ ने बताया कि भूरा का किसी मुद्दे पर अपनी मां मीना के साथ झगड़ा हो गया, जिसके बाद उसने मां और इसके बाद अपनी बहन आसमा और भाई उस्मान पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और आरोपी फरार है।