बीजेपी में शामिल होकर कांग्रेस छोड़ने वाली अदिति सिंह ने प्रियंका गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़कर देखें उन्हें पार्टी और खुद की लोकप्रियता का पता चल जाएगा। 

लखनऊ: भाजपा में शामिल होकर कांग्रेस से इस्तीफा देने वाली अदिति सिंह लगातार सुर्खियों में है। अब उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर हमला बोला है। यही नहीं उन्होंने सीधे तौर पर प्रियंका गांधी वाड्रा को चुनौती दे डाली है। अदिति ने कहा कि अब रायबरेली कांग्रेस का गढ़ नहीं रह गया है। फिर भी यदि प्रियंका गांधी को विश्वास है तो वह रायबरेली से मेरे खिलाफ चुनाव लड़ लें।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अदिति सिंह ने निजी चैनल से बातचीत में कहा कि प्रियंका गांधी को हक है कि वह खुद को सीएम का चेहरा बताएं। प्रियंका गांधी खुद को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व या सीएम का चेहरा बता सकती हैं। लेकिन उसके लिए पहले प्रियंका गांधी वाड्रा को यूपी में सीट निकालनी पड़ेंगी। वहीं प्रियंका के रायबरेली से चुनावी मैदान में उतरने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं खुद उनका स्वागत करती हूं की वह यहां से चुनाव लड़े। अदिति ने कहा कि मैं चाहती हूं कि प्रियंका गांधी खुद यह से चुनावी मैदान में आएं, जिससे उनको पता चले की रायबरेली और उसकी जनता के बीच उनकी (प्रियंका गांधी और कांग्रेस) लोकप्रियता क्या है। मैं खुद मना रही हूं कि प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनावी मैदान में उतरे। इतना ही नहीं अदिति सिंह ने कांग्रेस के लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपने को भी कोरा बताया।