यूपी के जिले हरदोई में मुस्लिम युवक ने प्रिंस बनकर हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाया। उसके बाद युवती को शादी का झांसा देता रहा और दुष्कर्म करता रहा। कुछ दिनों बाद उसने खुद से पूरी सच्चाई युवती को बताई तो पैरों तले से जमीन खिसक गई। 

हरदोई: उत्तर प्रदेश के जिले हरदोई में लव जिहाद का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताकर युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया। इतना ही नहीं उसके साथ दुष्कर्म की घटना को भी अंजाम दिया। युवक ने हिंदू लड़की के साथ हैवानियत करने के बाद बताया कि वह प्रिंस नहीं, बल्कि रज्जाक है। जिसको सुनते ही लड़की के होश ही उड़ गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की बात कह रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

युवती को युवक करने लगा ब्लैकमेल
जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के पाली थाना क्षेत्र के रहने वाली है। इस इलाके के रहने वाले आरोपी मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर युवती को न केवल अपने प्रेम जाल में फंसाया बल्कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कस्बा निवासी रज्जाक ने अपना नाम प्रिंस मिश्रा बताकर उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर पहले दोस्ती की और फिर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। उसके बाद वह उससे रोज मिलने लगा और तभी ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। ब्लैकमेल की आड़ में कई बार आरोपी युवक ने दुष्कर्म किया और उसके बाद अपनी पहचान बताई।

युवती ने परिजनों को बताई पूरी कहानी
पीड़िता द्वारा पुलिस को दी तहरीर में पिता ने आरोप लगाया कि किसी को पता न चले इसके लिए युवक उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देता रहा। उसकी बेटी जब पाली आई थी तो रज्जाक ने उसे रोक लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें की। आरोपी युवक रज्जाक की हरकतों से तंग आकर युवती ने पूरी आपबीती अपने परिजनों को बताई। इस मामले में एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है और जल्द ही आरोपी युवक को गिफ्तार किया जाएगा।

'हत्या का मामला थोड़े है 1000-500 लेकर निपटा दीजिए' दरोगा के वायरल ऑडियो ने करवाई कुशीनगर पुलिस की किरकिरी