आगरा में महिला लेखपाल पर एक सिरफिरे व्यक्ति ने तेजाब फेंक दिया। इस दौरान हुए हमले में महिला बाल-बाल बच गई। बताया जा रहा है कि एक वर्ष पहले छेड़छाड़ के आरोप में महिला लेखपाल ने आरोपित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक खौफनाक घटना सामने आई है। आगरा के शाहगंज क्षेत्र में महिला लेखपाल तेजाब से हमला किया गया है। हमले के दौरान महिला लेखपाल तहसील जा रही थी। पीड़िता पर हुए इस हमले में वह बाल-बाल बच गई। हालांकि उसके मोबाइल पर तेजाब की कुछ छीटें गिरी हैं। जिसके बाद महिला लेखपाल ने शाहगंज थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरोपित ने महिला पर तेजाब से किया हमला
महिला के अनुसार, 2 सितंबर को सुबह 9 बजे वह तहसील जा रही थी। इसी दौरान पृथ्वीनाथ फाटक से पहले गांव कराहरा थाना मलपुरा निवासी नरेश कुमार महिला लेखपाल के आने की घात लगाए बैठा था। जब आरोपित ने महिला को आता हुआ देखा तो उसे रास्ते में रोककर उसका हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करनी शुरूकर दी। जिसके बाद महिला लेखपाल ने खुद को छुड़ने के लिए शोर मचाना शुरूकर दिया। शोर मचाने के बाद भी नरेश कुमार उसे जबरन खींच कर ले जाने लगा।

महिला ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
महिला ने किसी तरह से खुद को आरोपित शख्स की पकड़ से आजाद किया तो आरोपित ने महिला पर तेजाब से हमला कर दिया। इस हमले के दौरान महिला बुरी तरह से घबरा गई और आरोपित व्यक्ति उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद महिला लेखपाल ने महिला थाना शाहगंज पहुंच कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। महिला को डर है कि आरोपित उस पर फिर से जानलेवा हमला कर सकता है। इससे पहले भी नरेश ने महिला के साथ छेड़छाड़ की थी। जिस पर महिला ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। छेड़छाड़ का मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

आगरा के पेट्रोल पंप में बियर की कैन में कर्मचारी दे रहे पेट्रोल, वीडियो वायरल होने पर प्रशासन ने लिया एक्शन