यूपी के आगरा में एक विधवा महिला की उसके प्रेमी ने गला दबाकर हत्या कर शव को कमरे में छोड़कर फरार हो गया। वहीं बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि महिला उस पर शादी का दबाव बना रही थी। 

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक विधवा महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला अपने प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी। जिसके बाद महिला के प्रेमी ने पिटाई करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने बुधवार को आरोपी प्रेमी हृदयेश गौतम को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि 37 वर्षीय लक्ष्मी चर्च रोड पर स्थित एक मकान में किराये का कमरा लेकर रह रही थी। उसके पति की मौत करीब 6 साल पहले हो गई थी। जिसके बाद वह अपने दो बच्चों के साथ अकेली रहती थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रेमी ने की महिला की हत्या
मृतक लक्ष्मी दूसरों के घरों में खाना बनाकर अपना गुजारा करती थी। जब पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया तो पता चला कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। इस दौरान पुलिस को जानकारी हुई कि लक्ष्मी का शिवपुरी, गैलाना निवासी हृदयेश गौतम से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसके बाद बुधवार को पुलिस ने हृदयेश गौतम को गिरफ्तार कर मामले की पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। उसने बताया कि वह और लक्ष्मी एक मकान में ऊपर नीचे रहते थे।

शादी को लेकर दोनों में हुआ था विवाद
हृदयेश ने बताया कि वह जूता फैक्टरी में काम करता है। वहीं पत्नी से अनबन के चलते वह अकेले ही रहता था। इसलिए उसने लक्ष्मी से अपने लिए भी खाना बनाने के लिए कहा था। इसी दौरान दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। जब लक्ष्मी ने उस पर शादी का दबाव बनाया तो वह कमरा खाली कर दूसरी जगह किराए पर रहने लगा। लेकिन इसके बाद भी लक्ष्मी ने उसके पास आना बंद नहीं किया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि बीते 21 सितंबर की रात को वह महिला के कमरे पर आया था। तभी लक्ष्मी उससे शादी की बात को लेकर झगड़ने लगी। विवाद बढ़ने पर हृदयेश ने महिला को पीट दिया और पिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी शव को कमरे में ही छोड़कर फरार हो गया था। 

वंश चलाने महिला ने पति की कराई दूसरी शादी, संतान होने के बाद मामले में आया नया मोड़