यूपी के आगरा में कोर्ट ने 7 साल की मासूम से रेप करने वाले को आखिरी सांस तक कारावास की सजा सुनाई। इस दरिंदगी पर जज वीके जायसवाल ने टिप्पणी करते हुए कहा, जब उसने यह घिनौना काम किया, तब उस मासूम बच्ची पर क्या गुजरी होगी? सामान्य व्यक्ति इसकी कल्पना भी नहीं कर सकता। इसे आखिरी सांस तक कैद रखा जाए।

आगरा (Uttar Pradesh). यूपी के आगरा में कोर्ट ने 7 साल की मासूम से रेप करने वाले को आखिरी सांस तक कारावास की सजा सुनाई। इस दरिंदगी पर जज वीके जायसवाल ने टिप्पणी करते हुए कहा, जब उसने यह घिनौना काम किया, तब उस मासूम बच्ची पर क्या गुजरी होगी? सामान्य व्यक्ति इसकी कल्पना भी नहीं कर सकता। इसे आखिरी सांस तक कैद रखा जाए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसे हुई थी मासूम के साथ दरिंदगी
आगरा के नाई की मंडी थाना क्षेत्र में पांच साल पहले 7 साल की मासूम से उसी के घर में रेप किया गया था। दोषी ने बच्ची की जीभ दांत से काटकर अलग कर दी थी। शरीर में जगह जगह दांत गड़ाए थे। नाखूनों से नोंचा और गला घोंटकर मारने की कोशिश की थी। जानकारी के मुताबिक, बच्ची दोषी को मामा कहती थी। इसी का फायदा उठाकर उसने मासूम के साथ यह घिनौना काम किया था। 

दोषी को सुनाई गई ऐसी सजा
कोर्ट ने दोषी को आखिरी सांस तक कैद और एक लाख रुपये अर्थदंड, हत्या के प्रयास में सात साल कठोर कारावास और 50 हजार अर्थदंड, अंग भंग (जीभ काटने) की धारा में 10 साल कठोर कारावास और 75 हजार अर्थदंड, पॉक्सो एक्ट में पांच साल कठोर कारावास और 25 हजार अर्थदंड दिया।