कोरोना वायरस का खौफ लोगों में बढ़ता ही जा रहा है। यूपी में कोरोना वायरस के केसे मिलने के बाद यहां भी लोग दहशत में हैं। यूपी के प्रमुख पर्यटन स्थल आगरा में  6 मरीज सामने आने की घटना के बाद यहां पर्यटन पर बुरा असर पड़ा है। लोग होटलों आदि की बुकिंग रद्द करा रहे हैं। अब आगरा के मेयर नवीन जैन ने ताजमहल को कोरोना वायरस पर नियन्त्रण पाने तक बंद करने की मांग की है

आगरा(Uttar Pradesh ). कोरोना वायरस का खौफ लोगों में बढ़ता ही जा रहा है। यूपी में कोरोना वायरस के केसे मिलने के बाद यहां भी लोग दहशत में हैं। यूपी के प्रमुख पर्यटन स्थल आगरा में 6 मरीज सामने आने की घटना के बाद यहां पर्यटन पर बुरा असर पड़ा है। लोग होटलों आदि की बुकिंग रद्द करा रहे हैं। अब आगरा के मेयर नवीन जैन ने ताजमहल को कोरोना वायरस पर नियन्त्रण पाने तक बंद करने की मांग की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आगरा के मेयर नवीन जैन का कहना है कि जब तक कोरोना वायरस पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं हो जाता है, तब तक ताजमहल को बंद रखा जाए। आगरा में पूरी दुनिया से लोग ताजमहल देखने आ आते हैं। ऐसे में कोरोना वायरस फैलने के चांस ज्यादा हैं। ऐसे में इस पर नियंत्रण पाने तक ताजमहल को बंद रखना चाहिए। 

बंद हुआ दयालबाग का प्रसिद्ध समाधि स्थल 
आगरा में स्वामी जी महाराज की समाधि दयालबाग को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। यहां दुनियाभर से सतसंगी आते हैं। रोजाना यहां हजारों की भीड़ होती है। कोरोना वायरस के कारण राधास्वामी सतसंग ने इसे बंद रखने का फैसला लिया है।