यूपी के जिले आगरा के थाना ताजगंज अंतर्गत एकता पुलिस चौकी के पास दो बदमाशों ने पूर्व फौजी के गोली मार दी। गोली लगने के बाद पूर्व फौजी स्कूटी चलाकर पुलिस चौकी पहुंचा। पुलिस को जानकारी देकर वो स्कूटी चलाकर अस्पताल पहुंचा।

आगरा: उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा में एक पूर्व फौजी पर बदमाशों ने गोली से हमला किया। गोली लगने के बाद सेना से रिटायर फौजी रूके नहीं बल्कि उसी हालत में पुलिस थाने पहुंचकर पूरी कहानी बताई। इतना ही नहीं उसके बाद वह खुद ही अस्पताल में पहुंचकर भर्ती हुए। उसके बाद उनका इलाज शुरू हुआ, फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं से उन्होंने अपने परिजनों को इस घटना के बारे में सूचित किया। सूचना के बाद सभी लोग हॉस्पीटल पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

थाने से 300 मीटर की दूरी पर था फौजी
जानकारी के अनुसार शहर के थाना ताजगंज अंतर्गत एकता पुलिस चौकी के पास दो बदमाशों ने पूर्व फौजी को गोली मार दी। गोली लगने के बाद स्कूटी चलाकर पुलिस चौकी पहुंचे और वारदात की जानकारी देने के बाद वो स्कूटी चलाकर अस्पताल पहुंचे। सेना से रिटायर फौजी ब्रजेश कुमार शमसाबाद रोड पर मारुति सिटी कॉलोनी में रहते हैं। वह जेपी होटल में सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पद पर काम करते हैं। ड्यूटी पर जाने के दौरान रात करीब साढ़े नौ बजे एकता चौकी से करीब 300 मीटर पहले एक बाइक पर दो युवकों ने उनकी स्कूटी के पास बाइक लगाकर रुकने को कहा।

पूर्व फौजी को पेट में लगी गोली
फौजी ब्रजेश को कुछ गड़बड़ी लगने पर स्कूटी रोकी नहीं बल्कि भगा दी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक ने तमंचे से उनपर फायर कर दिया। पूर्व फौजी को गोली पेट में लगी। उसके बाद बाइक सवार वहां से भाग निकले। इस मामले को लेकर ब्रजेश के रिश्तेदार कपिल ने बताया कि गोली लगने के बाद ब्रजेश कुमार ने अपनी स्कूटी नहीं रोकी। वह घायल अवस्था में ही एकता पुलिस चौकी पहुंचे। वहां पर मौजूद सिपाही को बताया कि उनको गोली मारी गई है। इसके बाद गंभीर हालत में स्कूटी चलाकर जीआर अस्पताल पुहंचे। वहीं से परिजनों को सूचित किया। पूर्व फौजी को जीआर से विम्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है। डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन किया है। इस मामले में पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है।

इज्जतनगर थाने में इंस्पेक्टर ने महिला का किया रेप, हमदर्द बनकर दिया झांसा और फिर सामने आया चौंकाने वाला सच