आगरा में एक पति अपनी पत्नी और पांच बच्चियों को छोड़कर फरार हो गया। वह बेटे की चाह में एक विधवा महिला के साथ फरार हो गया है। मामले में शिकायत होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है। 

आगरा: पति की हरकतों से तंग आकर आगरा में एक महिला पुलिस के पास पहुंची। यहां जब उनसे पुलिस से पति के कारनामों के बारे में बताया तो सभी दंग रह गए। महिला ने कहा कि उसका पति काफी समय से गायब रहता था। उनकी पांच बेटियां है जबकि पति बेटे की मांग करता है। पति पहले भी कई बार भाग चुका है। इसी बीच वह रिश्तेदारी की एक विधवा महिला के चक्कर में पड़ गया। विधवा महिला के तीन बेटे हैं। फिलहाल पति उस महिला को लेकर फरार है। जिसके बाद पीड़िता ने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। अर्जुन नगर निवासी महिला नर्सिंग कॉलेज में शिक्षिका है। जबकि पति एमआर है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विधवा महिला के साथ फरार हुआ पति 

पीड़ित पत्नी ने आरोप लगाया कि सास और पति की जिद थी कि वह बेटे को जन्म दे। हालांकि बेटे के चक्कर में पांच बेटियां हो गए। इसी बीच महिला एनिमक हो गई और अब उसे बच्चे पैदा करने में दिक्कत है। इसी के चलते पति के रिश्ते विधवा महिला के संग हो गए। महिला ने बताया कि उसकी शादी के 20 साल हो गए हैं जबकि उसके पति के संबंध महिला से तकरीबन सात सालों से है। पति पहले सप्ताह में दो-दो और कभी तीन-तीन दिन गायब रहने लगा। जब महिला ने विरोध किया तो पति दो माह के लिए ही फरार हो गया। इस बीच महिला बेटियों को लेकर अकेले रहने लगी। मौजूदा समय में बड़ी बेटी ने दसवीं की परीक्षा पास की है। इसी बची महिला का पति तीसरी बार फरार हो गया। 

तहरीर मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस

मामले में महिला थाना एसओ का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मामले में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पति और जिस महिला के साथ वह फरार हुआ है उसकी खोजबीन की जा रही है। मामले में आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। 

कानपुर: मामूली बात पर विवाद के बाद आरोपियों ने दारोगा को कुत्ते से कटवाया, पुलिस कप्तान से हुई शिकायत

ताजमहल में जगतगुरु परमहंस को रोके जाने पर हाईकोर्ट में दाखिल हुई याचिका, प्रवेश के साथ रखी गईं कई मांग

राज ठाकरे के विरोध में ब्रजभूषण शरण ने अयोध्या के संतों से मांगा समर्थन, विनय कटियार बोले- राम मंदिर सबके लिए