पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यह साधु संतों का देश है। यह सपेरों का देश है। इनके पास घर नहीं है। खेत नहीं। इनके पास सांप थे तो वो भी सुप्रीम कोर्ट ने छीन लिए अब इनके पास बीन बची है। पुलिस इन्हें लाठी दिखा रही है। चम्बल और यमुना किनारे रहने वाले लोग कागज नहीं दिखाएंगे।

इटावा (Uttar Pradesh)। मुंबई से गांधी शांति यात्रा लेकर निकले पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा आज इटावा पहुंचे। यहां गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ शिरकत की। इस मौके पर दिल्ली विधानसभा चुनाव पर बोलते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि वहां भाजपा की करारी हार होने वाली है। अरविंद केजरीवाल दोबारा सीएम बनेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

'साधू-संतों और सपेरों का देश, कागज नहीं'
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यह साधु संतों का देश है। यह सपेरों का देश है। इनके पास घर नहीं है। खेत नहीं। इनके पास सांप थे तो वो भी सुप्रीम कोर्ट ने छीन लिए अब इनके पास बीन बची है। पुलिस इन्हें लाठी दिखा रही है। चम्बल और यमुना किनारे रहने वाले लोग कागज नहीं दिखाएंगे।

पूर्व मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा, गांधी की दोबारा हत्या नहीं होने देंगे
पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि हम बाबा साहब के संविधान की रक्षा करेंगे। देश को दोबारा नहीं बंटने देंगे। गांधी की हत्या दोबारा नहीं होने देंगे। नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में यशवंत सिन्हा ने 9 जनवरी को मुंबई से 3000 किमी की शांति यात्रा शुरू की थी। यह यात्रा राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा से होते हुए 30 जनवरी को दिल्ली के राजघाट पर खत्म होगी।