समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने मेनिफेस्टो में यश भारती सम्मान को शामिल करेगी। इसी के साथ सरकार आने पर नगर भारती सम्मान की भी शुरुआत की जाएगी। 

लखनऊ: अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मेनिफेस्टो में यश भारती सम्मान शामिल किए जाएंगे। फिर से यश भारती सम्मान का कार्यक्रम शुरु होगा। इसी के साथ जिला स्तर पर नगर भारती सम्मान भी शुरु किए जाएंगे। समाजसेवियों, साहित्यकारों, पत्रकारों, नौकरी और योजगारों का सृजन करने वाले कारोबिरायों, डॉक्टर, इंजीनियर आदि लोगों को भी राज्य और नगर स्तर पर यह सम्मान पत्र दिए जाएंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी ने पहले इससे लोगों को सम्मानित करने का काम किया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सरकार बनने पर बहाल होगी पुरानी पेंशन
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार बनने पर पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली होगी। इसे भी घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा। पहले सेवानिवृत्त होने पर मासिक पेंशन दी जाती थी। सपा सुप्रिमो ने कहा कि मुझसे लगातार कई संगठन के लोग मिले। उनके द्वारा आंदोलन भी किया गया लेकिन कर्मचारी विरोधी मौजूदा सरकार ने उनकी मांग और आंदोलन पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया। समाजवादी सरकार बनते ही पुरानी पेंशन योजना बहाल होगी। इसके विषय में विशेषज्ञों से भी बातचीत कर ली गयी है।