समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने युवा संगठन और महिला सभा की सभी सभी कार्यकारिणियों की भंग कर दिया है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल अपने पद पर बने रहेंगे।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा के सभी संगठनों को भंग कर दिया है। सभी युवा संगठनों, महिला सभा और अन्य सभी प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष समेत राष्ट्रीय, राज्य और जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

जल्द होगा नई टीम का गठन
समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से यह जानकारी साझा की गई। आपको बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव और लोकसभा उपचुनाव के सामने आए परिणामों के बाद यह कार्रवाई सामने आई है। इस कार्रवाई को अखिलेश यादव के बड़े एक्शन के तौर पर देखा जा रहा है। लगातार चुनाव में मिल रही हार के बाद लंबे समय से संगठन में बदलाव को लेकर मांग उठ रही थी। इसके बाद यह बड़ा कदम सामने आया है। माना जा रहा है कि जल्द ही नई टीम का गठन किया जाएगा। जिसके बाद एक बार फिर से पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटेगी। 

नए चेहरों को मिलेगी जगह, बाहर होंगे निष्क्रिय लोग 
माना जा रहा है कि संगठन के पुनर्गठन में कई नए चेहरों को जगह मिलेगी। इसी के साथ लगातार निष्क्रिय रहने वाले नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इसको लेकर लगातार मंथन का दौर चल रहा है। जिसके बाद आने वाले दिनों में नई टीम का गठन कर उसका ऐलान किया जा सकता है। पार्टी की ओर से युवा संगठनों, महिला सभा एवं अन्य सभी प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी को भंग किए जाने के बाद एक बार फिर सक्रिय नेताओं ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है। यह जोर आजमाइश नई टीम के गठन में जगह बनाने के लिए जारी है। 

नरेश उत्तम पटेल बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष 
पार्टी की ओर से जारी सूचना के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल अपने पद पर बने रहेंगे। इस बीच कुछ कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष को भी हटाने की मांग सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोग इस फैसले को बिल्कुल ठीक बना रहे हैं। 

अयोध्या में की गई अमेठी के युवक की हत्या, हनुमान मंदिर परिसर में मिला शव