अदालत ने इंटरनेट सेवाएं बंद करने का ठोस कारण सरकार से हलफनामा पर देने को कहा है। अदालत इस मामले में तीन जनवरी को फिर से सुनवाई करेगी।

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) । नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। जिसपर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई है। कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर 10 दिन में जवाब मांगा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस तरह कोर्ट तक पहुंचा मामला
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडेय समेत कई वकीलों ने चीफ जस्टिस कोर्ट में उपस्थित होकर इंटरनेट सेवाएं बंद होने की जानकारी दी। लोगों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया। 

3 जनवरी को होगी सुनवाई
एडिशनल एडवोकेट जनरल एके गोयल ने कोर्ट में पेश होकर बताया कि कानून व्यवस्था के लिए खतरा पैदा होने की वजह से यह कदम उठाना पड़ा। फिलहाल पाबंदी सिर्फ शनिवार तक के लिए ही है। अदालत ने इंटरनेट सेवाएं बंद करने का ठोस कारण सरकार से हलफनामा पर देने को कहा है। अदालत इस मामले में तीन जनवरी को फिर से सुनवाई करेगी।

(प्रतीकात्मक फोटो)