शादी टूटने की वजह वैसे तो दूल्हा-दुल्हन के बीच मनमुटाव, दहेज की मांग या फिर लड़का-लड़की में किसी न किसी कमी को माना जाता है, लेकिन कई बार इसकी वजह कुछ और ही होती है। कुछ ऐसा ही मामला यूपी के अमरोहा जिले की एक शादी में देखने को मिला। 

Tragic Wedding: शादी का रिश्ता वैसे तो जन्म-जन्मांतर का होता है, लेकिन कई बार ये रिश्ता अंजाम तक पहुंचने से पहले ही टूट जाता है। शादी टूटने की वजह वैसे तो दूल्हा-दुल्हन के बीच मनमुटाव, दहेज की मांग या फिर लड़का-लड़की में किसी न किसी कमी को माना जाता है, लेकिन कई बार इसकी वजह कुछ और ही होती है। Asianet News ने शादियों को लेकर एक सीरीज 'भयंकर शादियां' शुरू की है। इसमें हम उन शादियों के बारे में बात करेंगे, जिनका अंजाम बेहद बुरा या फिर चौंकाने वाला रहा। इस सीरीज की 11वीं कड़ी में कुछ महीनों पहले उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के एक गांव में हुए ऐसे ही केस के बारे में बता रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नाचते-गाते पहुंची बरात का हुआ जमकर स्वागत : 
यूपी के अमरोहा जिले की एक युवती की शादी पास ही गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक से तय हुई थी। शादी वाले दिन रात को बरात धूमधाम से नाचते-गाते दुल्हन के घर पहुंचीं। दुल्हन के घरवालों ने बरात के ठहरने का इंतजाम शहर के एक गेस्टहाउस में कराया था। बरातियों का यहां जमकर स्वागत-सत्कार हुआ। नाश्ते-पानी के बाद बराती जयमाला के लिए तैयार हुए। 

दुल्हन की एक झलक पाने बेताब था दूल्हा : 
कुछ देर बाद दुल्हन पक्ष की ओर से दूल्हे और बरातियों को संदेश भिजवाया गया कि जयमाला की तैयारी पूरी हो चुकी है। इसके बाद दूल्हा और बराती जयमाला के लिए लड़की के घर के सामने लगे स्टेज के पास पहुंचे। दूल्हा बड़ी बेसब्री के साथ दुल्हन की एक झलक पाने का इंतजार कर रहा था। 

पंडित जी के मंत्र पढ़ने से पहले ही दुल्हन ने टोका : 
कुछ ही देर में दूल्हे का इंतजार खत्म हुआ। दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ धीरे-धीरे स्टेज की तरफ बढ़ती आ रही थी। लेकिन स्टेज के पास पहुंचते ही दुल्हन ठिठक गई। इस दौरान उसने कुछ ऐसा देख लिया, जिससे वो भड़क उठी। 

इसलिए ठनका दुल्हन का माथा : 
दरअसल, दुल्हन जब स्टेज की पहली सीढ़ी चढ़ने ही वाली थी, तभी उसने सिर उठाकर दूल्हे को देखा। जिसके साथ वो पूरी जिंदगी बिताने का फैसला करने जा रही थी, उसे अपने से दोगुना उम्र का देख दुल्हन वहीं रुक गई। इसके बाद तो दुल्हन स्टेज पर चढ़ी ही नहीं और उसने वहीं खड़े होकर इस शादी से साफ मना कर दिया। 

बिना दुल्हन के उल्टे पांव लौटी बरात : 
दुल्हन के अचानक लिए गए इस फैसले को सुनकर वहां मौजूद सभी लोग चौंक गए। दरअसल, दुल्हन की नजर जब दूल्हे पर पड़ी तो उसने शादी से साफ मना कर दिया। इसकी वजह दूल्हे की ज्यादा उम्र थी। दूल्हा 50 साल का था, जबकि दुल्हन उससे आधी उम्र की थी। दुल्हन के मना करने के बाद दोनों पक्षों में हंगामा मच गया। दुल्हन के घरवालों ने उसे समझाने की लाख कोशिश की लेकिन दुल्हन तो अपने फैसले पर अडिग थी। काफी कोशिशों के बाद भी जब वो नहीं मानी तो बरात को बिना दुल्हन के ही उल्टे पांव लौटना पड़ा। 

ये भी देखें : 

भयंकर शादियांः कौन कहता है लड़कियों को गुस्सा नहीं आता, इस दुल्हन ने तो गजब कर डाला..

भयंकर शादियांः वरमाला के बाद इतनी खफा क्यों हो गई दुल्हन, दूल्हे की कर दी घनघोर बेइज्जती