देशद्रोह के आरोप में बिहार से गिरफ्तार किए गए जेएनयू के छात्र शरजील इमाम के समर्थन में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों ने रिहाई की मांग की है। मंगलवार शाम एएमयू के छात्रों ने मार्च निकाल कहा, शरजील को अगर जल्द ही रिहा नहीं किया गया तो कुछ ऐसा होगा, जिसका अंदाजा किसी ने नहीं लगाया होगा।

अलीगढ़ (Uttar Pradesh). देशद्रोह के आरोप में बिहार से गिरफ्तार किए गए जेएनयू के छात्र शरजील इमाम के समर्थन में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों ने रिहाई की मांग की है। मंगलवार शाम एएमयू के छात्रों ने मार्च निकाल कहा, शरजील को अगर जल्द ही रिहा नहीं किया गया तो कुछ ऐसा होगा, जिसका अंदाजा किसी ने नहीं लगाया होगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एएमयू में लगे योगी मोदी की कब्र खुदेगी के नारे
एएमयू के छात्रों ने एकजुट होकर शरजील की गिरफ्तारी के विरोध में मार्च निकाला। इस दौरान मोदी, योगी, भाजपा, अमित शाह मुर्दाबाद, कब्र खुदेगी आदि नारे लगे। इनसे आजादी मांगने के भी नारे लगे। वहीं, एएमयू प्रशासन ने इस मार्च की निंदा करते हुए छात्रों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। एएमयू के एमआईसी प्रो शाफे किदवई ने कहा, विश्वविद्यालय छात्रों के मार्च की निंदा करता है। एएमयू इसको राष्ट्रविरोधी गतिविधि मानता है।

क्या है शरजील का पूरा मामला
बीते 16 जनवरी को जेएनयू का छात्र शरजील इमाम एएमयू में बाब ए सैयद पर चल रहे धरना स्थल पर शामिल होने आया था। यहां उसने भड़काउ भाषण दिया। अपने भाषण में उसने कहा, अगर चिकन नेक (असम और पूर्वोत्तर) को भारत से अलग कर दिया जाए तो भारत सरकार को झुकाया जा सकता है। पटरियों और सड़कों पर इतना मवाद भर दो कि साफ करने में ही दो महीने निकल जाए। यह बयान वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। उसके खिलाफ देशद्रोह सहित अन्य मामलों में केस दर्ज किया गया। जानकारी के मुताबिक, शरजील पर अलीगढ़ के अलावा दिल्ली और पांच-छह अन्य जगहों पर भी केस दर्ज है। शरजील को बिहार से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसे दिल्ली ले गई है। जहां उससे पूछताछ की जाएगी।