कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की लिस्ट से कानपुर और कानपुर-बुंदेलखंड के कई कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के नाम लिस्ट से गायब हैं। यदि कानपुर की बात की जाए तो पूर्व केंद्रीय कोयलामंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का नाम भी लिस्ट में नहीं है। कांग्रेस पार्टी अपने 30 स्टार प्रचारकों के साथ यूपी में उतरने जा रही है। कानपुर-बुंदेलखंड में तीसरे चरण में मतदान होना है। जानकारी के मुताबिक स्टार प्रचारकों ने यूपी की तरफ रुख कर लिया है।

सुमित शर्मा 
कानपुर:
यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में कानपुर-बुंदेलखंड के तीन नेताओं के नाम शामिल हैं। जिसमें पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दकी, पूर्व सांसद प्रदीप आदित्य जैन और विकास अवस्थी का नाम शामिल है। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में विकास अवस्थी के नाम ने बड़े-बड़े कांग्रेसियों को चौंका दिया है। दरअसल विकास अवस्थी का विधानसभा टिकट कटने के बाद भी कांग्रेस प्रत्याशी को चुनाव जिताने में एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। इस जुनून को देखकर सोशल मीडिया पर पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने विकास अवस्थी को पक्का कांग्रेसी कहा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की लिस्ट से कानपुर और कानपुर-बुंदेलखंड के कई कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के नाम लिस्ट से गायब हैं। यदि कानपुर की बात की जाए तो पूर्व केंद्रीय कोयलामंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का नाम भी लिस्ट में नहीं है। कांग्रेस पार्टी अपने 30 स्टार प्रचारकों के साथ यूपी में उतरने जा रही है। कानपुर-बुंदेलखंड में तीसरे चरण में मतदान होना है। जानकारी के मुताबिक स्टार प्रचारकों ने यूपी की तरफ रुख कर लिया है।

प्रिंयका गांधी की टीम में शामिल
कानपुर की गोविंद नगर विधानसभा सीट से टिकट कटने के बाद प्रियंका गांधी ने विकास अवस्थी को मिलने के लिए बुलाया था। प्रियंका गांधी विकास के काम से खुश होकर भविष्य में कुछ अच्छा करने का अश्वासन दिया था। प्रियंका गांधी ने विकास अवस्थी को अपनी टीम में शामिल किया है। प्रियंका गांधी के इस फैसले से कई कांग्रेसी दिग्गज भी हैरान हैं।

गोविंद नगर से कटा था टिकट
कानपुर की गोविंद नगर विधानसभा सीट कांग्रेस पार्टी का गढ़ रहा है। लेकिन गोविंद नगर सीट पर 2012 के बाद से लगातार कमल खिल रहा है। गोविंद नगर सीट ब्राह्मण बाहुल सीट है। इस सीट पर पिछले चुनावों में ब्राह्मण प्रत्याशियों का दबदबा रहा है। यूपी कांग्रेस प्रदेश सचिव और छात्र नेता विकास अवस्थी भी इस सीट पर दावेदारी कर रहे थे। लेकिन किन्ही कारणों से उनका टिकट गया था। यदि कानपुर और उसके आसपास के जिलों की बात की जाए, तो जिन दावेदारों का टिकट काटा गया था। उन्होने पार्टी के खिलाफ बगावत कर दी। कांग्रेस पार्टी पर कई आरोप भी मढ़े थे।

जज्बे को सभी कर रहे सलाम
गोविंद नगर से टिकट कटने के बाद विकास अवस्थी कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। करिश्मा ठाकुर को चुनाव जिताने के लिए विकास अवस्थी दिन-रात एक कर रहे हैं। जो जमीन उन्होने अपने लिए तैयार की थी, उन वोटरों से कमिश्मा को वोट करने के लिए हाथ जोड़ रहे हैं। उनके इस जज्बे को देखकर सोशल मीडिया में उनकी जमकर तारीफ हो रही है। उन्हे पार्टी का सच्चा सिपाही कहा जा रहा है। विपक्षी दल के कार्यकर्ता भी हैरान और परेशान हैं।

गोविंद नगर सीट का सियासी आकड़ा
गोविंद नगर विधानसभा सीट ब्राह्मण बाहुल सीट मानी जाती है। 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में गोविंद नगर सीट पर बीजेपी के सत्यदेव पचौरी ने जीत दर्ज की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में सत्यदेव कानपुर के सांसद बने थे। सत्यदेव पचौरी के सांसद बनने के बाद गोविंद नगर सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर उपचुनाव हुए थे, जिसमें बीजेपी के सुरेंद्र मैथानी ने कांग्रेस की करिश्मा ठाकुर को हराया था। ब्राह्मण बाहुल सीट होने के बाद भी कांग्रेस ने एक बार फिर से करिश्मा ठाकुर पर दांव लगाया है। 

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

रोड शो में बोलीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, 'रोजगार के मुद्दे पर होगा यूपी चुनाव'