यह विशेष तरह की मटियारी मिट्टी बनी ईंटें होंगी। ईंट में शुद्धता का भी पूरा ध्यान रखा गया है।

अयोध्या (उत्तर प्रदेश) । अब राम भक्त भगवान राम को उनके भव्य और दिव्य मंदिर में देखना चाहते हैं। इसके लिए राम मंदिर निर्माण के लिए टकटकी लगाकर बैठे हैं। ऐसे में एक भक्त ने अयोध्या में 51 हजार भगवान राम नाम की ईंट बनवाना शुरू कर दिया है। ईंट पाथने के लिए 16 मजदूर लगे हैं जो रात दिन मेहनत करके 51 हजार ईंटों को तैयार करेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हर ईंट पर लिखा मिलेगा राम
राम मंदिर निर्माण की तिथि घोषित होते ही वह 51 हजार अवल दर्जे की ईंट पाठने का काम चल रहा है। ये ईंट भगवान राम लला के गर्भ ग्रह की नींव भरने के लिए राम जन्म भूमि में दान किया जाएगा। जिस जगह पर राम नाम की ईंट बन रही है उस जगह पर जूता और चप्पल पहनकर जाना वर्जित है। 

तैयार हो चुका है 4 हजार ईंट
अयोध्या में ही एक ईंट भट्टे ने मालिक यह काम शुरू कराया है। इसके लिए भट्टा मालिक ने 51 हजार अव्वल दर्जे की ईंट रामलला को दान करने के लिए ठानी है। यह विशेष तरह की मटियारी मिट्टी बनी ईंटें होंगी। ईंट में शुद्धता का भी पूरा ध्यान रखा गया है। इस करीब चार हजार से ज्यादा ईंट बनकर तैयार हैं।