उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक किशोरी के साथ हुए रेप मामले में रविवार की दोपहर में केस दर्ज हुआ। मुकदमा दर्ज होने के 16 घंटे भीतर ओरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बहराइच: यूपी के कई शहरों से रेप की घटना सामने आती रहती है। अब ऐसी ही घटना बहराइच से सामने आई है। जहां पर किशोरी के साथ हुए रेप मामले में रविवार की दोपहर में केस दर्ज हुआ। मुकदमा दर्ज होने के 16 घंटे भीतर ओरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानिए क्या है पूरा मामला
खैरीघाट थाने के एक गांव निवासी व्यक्ति की 14 वर्षीय बेटी गांव में ही एक घर में शादी समारोह में गई थी। जहां पर मौजूद एक युवक अपहरण कर के लड़की को विद्यालय में ले गया। वहां पहले से दो युवक मौजूद थे। छतरपुर निवासी मुनान उर्फ प्रमोद कुमार व मिथुन ने किशोरी के साथ गैंग रेप किया। जबकि बकैना निवासी अमरजीत ने छेड़छाड़ की, और अश्लील वीडियो बनाया। किशोरी के मुताबिक लगभग दो घंटे बाद उसे छोड़ा गया, तो वह सीधे घर गई। दूसरे दिन अपनी मां को वारदात के बारे में जानकारी दी। 

पीड़ित युवती ने थाने में दी तहरीर
पीड़िता ने मां के साथ थाने जाकर अपने साथ हुई वारदात की नामज़द तहरीर दी है। पुलिस ने तत्काल इस मामले में छेड़छाड़, गैंगरेप, धमकी, पाक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर किशोरी को महिला सिपाही की अभिरक्षा में मेडिकल को भेजा है। एसएचओ निखिल कुमार मिश्रा, सिपाही अजय यादव,श्याम जी यादव ने दबिश देकर आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इससे पहले भी बहराइच से आ चुकी है ऐसी ही खबरे
कुछ महीने पहले ही एक नाबालिग के साथ उसके फूफा ने जंगल में ले जाकर रेप किया था। जिसके बाद पुलिस की सतर्कता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर ही पकड़ लिया और उस पर उक्त कार्रवाई करने की बात कही है।

बहराइच की इस बारात को देखकर सभी हुए हैरान, इस खास गाड़ी से दुल्हन को लेने पहुंचा दुल्हा

गोरखपुर में 'अग्निपथ' योजना के विरोध में पुलिस चौकी के बाहर पहुंचे प्रदर्शनकारी, युवाओं का भड़का गुस्सा