यूपी के बांदा जिले में बकरी के बच्चों के एक साल होने पर दंपति ने धूमधाम से बर्थडे मनाया। दरअसल शादी के कई सालों के बाद भी दोनों की औलाद नहीं है। बकरी के बच्चों को खुद के बच्चे की तरह पालते है।  

बांदा: उत्तर प्रदेश के जिले बांदा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां पर एक बेऔलाद दंपति ने बकरी के बच्चों का जन्मदिन मनाया। कोई नार्मल तरह से नहीं बल्कि बकरी के बच्चों के बर्थडे के अवसर पर केक काटा और पड़ोसियों के साथ डीजे की धुन पर जमकर ठुमके भी लगाए। जन्मदिन कार्यक्रम में आए लोगों ने दावत खाने के बाद दंपति को और बकरी के बच्चों को सलामती की दुआएं भी दी है। इस अनोखे बर्थडे की वजह से हर जगह जोरो-शोरो से चर्चा हो रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक साल पहले बकरी ने दिया था बच्चों को जन्म
जानकारी के अनुसार यह मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के काशी राम कॉलोनी का है। यहां पर रहने वाले राजा और उनकी पत्नी शादी के कई सालों के बाद भी कोई औलाद नहीं है। पिछले साल ही इनकी एक बकरी ने एक साथ दो बच्चे को जन्म दिया। दोनों ने इस दौरान भी जश्न मनाया था और उनके एक साल हो जाने के बाद भी दंपति ने मिलकर धूमधाम से बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस अनोखे जन्मदिन में मोहल्ले के तमाम लोग शामिल हुए और सभी लोगों ने केक काटा और उसके बाद फिर डीजे पर जमकर डांस हुआ।

ग्रामीणों ने दंपति को दी दुआएं
बकरी के बच्चों के केक कटने के बाद सभी लोगों ने दावत भी खाई। इतना ही नहीं कुछ लोग तो बकरी के लिए गिफ्ट लेकर भी आए थे। दंपत्ति ने बकरी के बच्चों का नाम कुबेर और लक्ष्मी रखा है। राजा ई-रिक्शा चलाता है और रोजाना सुबह- शाम बकरी के दोनों बच्चों को रिक्शे पर बैठाकर शहर की सैर भी करवाते हैं। दूसरी ओर पड़ोसियों का कहना है कि खुद की औलाद न होने पर राजा कुबेर और लक्ष्मी को अपनी औलाद की तरह पालता है। दोनों को बहुत प्यार करता है। ग्रामीण राजा और उसकी पत्नी की जमकर तारफी कर रहे हैं। इन सबके अलावा लोग दुआएं भी दे रहे हैं कि राजा को खुद की संतान भी हो जाए।