यूपी के भदोही जिले में एक युवती अचेत हाल में मिली। इतना ही नहीं इस दौरान उसके हाथ और पैर रस्सी से बंधे थे। ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पुलिस ने युवती के घरवालों को सूचना दी।

भदोही: उत्तर प्रदेश के जिले भदोही से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है क्योंकि एक युवक ने बदला लेने के लिए अपनी ही मंगेतर के हाथ-पैर बांधक झाड़ियों में फेंक दिया। सूचना के बद पहुंची पुलिस ने युवती को कब्जे में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद जब युवती होश में आई तो उसकी पहचान प्रयागराज निवासी के रूप में हुई है। युवती के घरवालों को पुलिसवालों ने सूचना दी। इस हालत में बेटी के बारे में माता-पिता को पता चला दंग रह गए और तुरंत भदोही के लिए रवाना हुए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

झाड़ियों में युवती को अचेत हालत में देख डर गई मासूम
जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के छनौरा स्थित हनुमान मंदिर के पास का है। यहां के निवासी सुरेश बिंद का कहना है कि उसकी पोती मंदिर के पास से गुजर रही थी। उसी दौरान झाड़ी के बीच एक युवती को अचेत हाल में देखा तो वह डर गई। इसकी सूचना पर घटनास्थल पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में एंबुलेंस से उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब उसकी हालत सामान्य हुई तो उसने अपने माता-पिता की जानकारी देने के साथ-साथ पुलिस को बताया कि उसकी सगाई अर्जुनपुर निवासी एक युवक से हुई थी।

सगाई के बाद घरवालों ने शादी के लिए कर दिया मना
पुलिस को बताते हुए युवती ने कहा कि सगाई के कुछ दिन बाद परिवार के सदस्यों ने किसी कारण की वजह से शादी के लिए मना कर दिया लेकिन युवक से उसकी बात होती रही। शनिवार की सुबह युवक ने फोनकर उसको चनईपुर में बुलाया। वहां मिलने के बाद किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और उसने हाथ-पैर को बांधकर झाड़ी में फेंक दिया। इस पूरे प्रकरण को लेकर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार राय का कहना है कि युवती के बयान की जांच की जा रही है। इसके साथ ही सरायममरेज थाना और परिवार वालों को जानकारी दी गई है। इसके अलावा आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। 

रामनगरी में छठे दीपोत्सव की तैयारियां हुई शुरू, जानिए 16 लाख दीपकों को जलाने के साथ और क्या होगा खास