उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च गुरुवार को जारी कर दिए गए। जिले की तीन में से दो सीट पर भाजपा और एक सीट पर सपा का कब्जा रहा। भदोही जिले में सभी 3 विधानसभा सीटों पर मतदान सातवें चरण में 7 मार्च को संपन्न हुआ। 

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम 10 मार्च गुरुवार को जारी हो गए। यहां की तीन में से दो सीट भाजपा और एक सीट सपा के खाते में गई।भदोही जिले (Bhadohi District) की सभी 3 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर वोटिंग सातवें चरण (Seventh Phase Voting) में यानी 7 मार्च को संपन्न हो गई। 2017 के चुनाव में भाजपा का यहां दबदबा था। पिछले चुनाव में भाजपा ने 3 में से दो सीट पर जीत दर्ज की थी, जबकि एक सीट निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के खाते में गई। औराई इस जिले की सुरक्षित सीट है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Aurai Election Results 2022 Live: यहां से भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। यह सुरक्षित सीट है। औराई विधानसभा सीट पर भाजपा से दीनानाथ भास्कर, सपा गठबंधन से अंजनी सरोज, बसपा से कमलाशंकर भारती और कांग्रेस से उर्मिला सोनकर प्रत्याशी हैं। 2017 में भाजपा प्रत्याशी दीनानाथ भास्कर ने जीत दर्ज की थी।

Bhadohi Election Results 2022 Live: यहां से सपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। भदोही सीट पर भाजपा से रविंद्र त्रिपाठी, सपा गठबंधन से जाहिद बेग और बसपा से हरिशंकर दादा चौहान प्रत्याशी हैं। 2017 में भाजपा से रविंद्र नाथ जीते थे।

Gyanpur Election Results 2022 Live: यहां से भाजपा समर्थित निषाद पार्टी ने जीत दर्ज की है। ज्ञानपुर सीट पर भाजपा गठबंधन में शामिल निषाद पार्टी से विपुल दुबे, सपा गठबंधन से रामकिशोर बिंद और बसपा से उपेंद्र कुमार सिंह मैदान में हैं। 2017 में निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल से विजय कुमार जीते थे।