बता दें कि कल अजय पाठक, उनकी पत्नी व बेटी की हत्या के बाद उन्हीं की कार से बेटे को अगवा कर हत्यारे ले गए थे और वारदात को अंजाम दिए। एक ही परिवार के चार सदस्यों की निर्ममता से हत्या से हड़कंप मचा हुआ है।

शामली (उत्तर प्रदेश) । सुप्रसिद्ध भजन गायक अजय पाठक, उनकी पत्नी, बेटी और बेटे की हत्या कर दी गई। इसमें 10 साल के बेटे का अधजला शव हरियाणा के पानीपत से बरामद हुआ है। बता दें कि कल अजय पाठक, उनकी पत्नी व बेटी की हत्या के बाद उन्हीं की कार से बेटे को अगवा कर हत्यारे ले गए थे और वारदात को अंजाम दिए। एक ही परिवार के चार सदस्यों की निर्ममता से हत्या से हड़कंप मचा हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


ऐसे हुई हत्या की जानकारी
शामली के पंजाबी कॉलोनी में भजन गायक अजय पाठक (42), पत्नी स्नेहलता (38), बेटी वसुंधरा (15) और बेटे भागवत (10) के साथ रहते थे। कल घर का कोई सदस्य बाहर नहीं निकला, जिसके बाद शाम चार बजे के करीब पास में ही रहने वाले उनके भाई उन्हें मोबाइल पर कॉल कर रहे थे लेकिन फोन नहीं उठ रहा था। सूचना पर बाद में पड़ोसी व परिजन घर पहुंचे।

सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए हत्यारे
घर के मुख्य दरवाजे का छोटा गेट खुला था। उसके माध्यम से लोग ऊपर पहुंचे तो वहां गेट पर ताला लगा मिला। ताला तोड़कर देखा तो अंदर अजय पाठक, पत्नी व बेटी के रक्तरंजित शव पड़े थे। हत्यारे घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए।

बेटे को उठा ले गए थे हत्यारे
अजय पाठक का बेटा भागवत व उनकी कार भी गायब थी। इसके बाद सूचना पर एसपी विनीत जायसवाल, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और डीआइजी उपेंद्र अग्रवाल ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली थी।

आज पानीपत में मिली कार में बेटे की लाश
अगवा बेटे और कार की तलाश में पुलिस जुटी थी, तभी सूचना मिली कि हरियाणा के पानीपत में कार में एक बच्चे का अधजला शव मिला है। परिजनों संग मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त अजय पाठक ने बेटे भागवत के तौर पर हुई।