यूपी के शामली में मशहूर भजन गायक, उनकी पत्नी और बेटी गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से गायक का बेटा गायब है। सूचना मिलते ही एसपी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मामले के खुलासे के लिए कई टीमें बनाई गई है।

शामली (Uttar Pradesh). यूपी के शामली में मशहूर भजन गायक, उनकी पत्नी और बेटी गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से गायक का बेटा गायब है। सूचना मिलते ही एसपी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मामले के खुलासे के लिए कई टीमें बनाई गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के सिटी एरिया के पॉश इलाके पंजाबी कॉलोनी में भजन गायक अजय पाठक पत्नी स्नेहा, बेटी वसुंधरा और बेटे अजय (10) के साथ रहते थे। जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर बदमाशों ने घर में घुसकर तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया और आराम से फरार हो गए। तीनों की गला काटकर हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ लापता अजय की तलाश में जुटी है। 

कई एंगल पर काम कर रही पुलिस
पुलिस कप्तान विनीत जायसवाल का कहना है, हत्या के कारणों का पता करने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। कई एंगल से हत्या का पता लगाने की कोशिश की जा रही। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।