यूपी के सहारनपुर के देवबंद में शनिवार को बीजेपी सभासद चौधरी धारा सिंह को बदमाशों ने गोली मार दी। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

सहारनपुर (Uttar Pradesh). यूपी के सहारनपुर के देवबंद में शनिवार को बीजेपी सभासद चौधरी धारा सिंह को बदमाशों ने गोली मार दी। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बदमाशों को पकड़ने के लिए जिले में नाकाबंदी कर दी गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
घटना रणखंडी फाटक के पास की है। जानकारी के मुताबिक, बीजेपी पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष देवबंद नगर पालिका के सभासद धारा सिंह आज सुबह मौला कष्ट वाला स्थित अपने घर से त्रिवेणी शुगर मिल में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। तभी रणखंडी फाटक के पास पीछे से आए बाइक सवार चार बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली उनके सिर में लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई।

बता दें, बीते एक हफ्ते में देवबंद में दूसरे बीजेपी नेता की हत्या हुई है। 8 अक्टूबर को बदमाशों ने बीजेपी किसान मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष यशपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। एसपी दिनेश कुमार ने बताया, क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।