विधायक पप्पू भरतौल का कहना है कि ये छाते न केवल जनता को धूप, गर्मी और बरसात से बचाते हैं, बल्कि सही मायनों में सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन कराते हैं। दो छातों की वजह से दो लोगों के बीच की दूरी 4-6 फिट हो जाती है, जो काफी होती है। इससे लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचने में मदद मिलेगी।

बरेली (Uttar Pradesh) । सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए सरकार जोर दे रही है। इसी बीच बिथरी विधानसभा से बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने अनोखी पहल शुरू की है। इसके लिए विधायक यानी छाता अभियान चला रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के एक हजार लोगों को छाते भी बांटे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुहिम की हो रही तारीफ
विधायक राजेश मिश्रा और उनकी पत्नी व बच्चों ने करीब एक हजार लोगों को बिथरी कार्यालय पर छाते बांटे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोग एक साथ छाता लेकर खड़े हुए। लोग भी विधायक की इस मुहिम से जुड़ रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल, झारखंड, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और केरल में भी छाता मुहिम चल रही है। वहां भी इस मुहिम को खूब सराहना मिल रही है।

विधायक ने कही ये बातें