करिश्मा ठाकुर का कहना है कि वाहन जुलूस के लिए परमिशन के लिए गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि योगी सरकार के दबाव में पुलिस प्रशासन ने यह कार्रवाई की।

कानपुर (उत्तर प्रदेश). यहां के गोविंद नगर विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर और उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन में केस दर्ज किया गया है। बता दें, करिश्मा ने मंगलवार को काकदेव से वाहन जुलूस निकाला था। उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसमें हिस्सा लिया था। खुली जीप में करिश्मा जुलूस के साथ पूरे क्षेत्र में घूमीं थीं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

करिश्मा ठाकुर का कहना है कि वाहन जुलूस के लिए परमिशन के लिए गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि योगी सरकार के दबाव में पुलिस प्रशासन ने यह कार्रवाई की। सत्तापक्ष कांग्रेस पार्टी की एकजुटता और भारी समर्थन देखकर डर गया है।