लड्डू होली में शामिल होने मथुरा के बरसाना गए सीएम योगी आदित्‍यनाथ की कार दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। बरसाना में पहाड़ी पर स्थित लाडली जी मंदिर से निकलते समय मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की कार दुर्घटनाग्रस्‍त हुई । मंदिर तक पहुंचने का पहाड़ी रास्‍ता संकरा होने के कारण कार रास्‍ते में दीवार से जा टकराई। हालांकि, दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ है और कार को भी मामूली नुकसान पहुंचा है। दुर्घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मुख्‍यमंत्री को दूसरी कार में बिठाया गया। 

मथुरा(Uttar Pradesh ). लड्डू होली में शामिल होने मथुरा के बरसाना गए सीएम योगी आदित्‍यनाथ की कार दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। बरसाना में पहाड़ी पर स्थित लाडली जी मंदिर से निकलते समय मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की कार दुर्घटनाग्रस्‍त हुई । मंदिर तक पहुंचने का पहाड़ी रास्‍ता संकरा होने के कारण कार रास्‍ते में दीवार से जा टकराई। हालांकि, दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ है और कार को भी मामूली नुकसान पहुंचा है। दुर्घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मुख्‍यमंत्री को दूसरी कार में बिठाया गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दें कि बरसाना में लड्डू होली में शामिल होने मंगलवार को पहुंचे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ दोपहर करीब 12:30 बजे लाडली मंदिर से सफारी कार से बाहर निकले। यहां से काफिला राधा बिहारी इंटर कॉलेज में हो रहे कार्यक्रम स्‍थल पर जा रहा था। मंदिर से कुछ दूरी पर चलकर ही मुख्‍यमंत्री की कार दीवार से जा टकराई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी कार में मौजूद थे। 

डिवाइडर के पीछे थी गहरी खाई 
जिस जगह सीएम योगी की कार डिवाइडर से टकराई उसके पीछे गहरी खाई थी। यह ठीक रहा कि कार की स्पीड काफी कम थी जिसके कारण कोई बड़ी घटना नहीं हुई। दुर्घटना से जिला प्रशासन के हांथ पांव फूल गए। सीएम को दूसरी गाड़ी से तुरंत रवाना किया गया।