यूपी के रायबरेली की सदर सीट कांग्रेस विधायक अदिति सिंह पंजाब के नवांशहर से कांग्रेस विधायक अंगद सैनी की दुल्हन बनने जा रही हैं। 21 नवंबर को दोनों सात फेरे लेंगे। जानकारी के मुताबिक, शादी के सभी कार्यक्रम नई दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे। 23 नवंबर को रिसेप्शन एक रिसॉट रखा गया है।

रायबरेली (Uttar Pradesh). यूपी के रायबरेली की सदर सीट कांग्रेस विधायक अदिति सिंह पंजाब के नवांशहर से कांग्रेस विधायक अंगद सैनी की दुल्हन बनने जा रही हैं। 21 नवंबर को दोनों सात फेरे लेंगे। जानकारी के मुताबिक, शादी के सभी कार्यक्रम नई दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे। 23 नवंबर को रिसेप्शन एक रिसॉट रखा गया है। अंगद से अपनी पहली मुलाकात के बारे में जिक्र करते हुए अदिति कहती हैं, उनका नेचर बहुत अच्छा लगा था। अंगद भी लोगों की सेवा करने के जज्बे को देखकर मुझसे काफी प्रभावित थे। सबसे अच्छी बात ये है कि जितना मैंने उनको समझा, उससे ज्यादा उन्होंने मुझको जाना। ये बात मुझे काफी प्रभावित कर गई। हमारी शादी पापा ने ही तय की थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दोनों ही राजनीतिक परिवार से आते हैं
बता दें, अंगद और अदिति दोनों ही साल 2017 में पहली बार विधायक बने। दोनों राजनीतिक परिवार से आते हैं। अंगद पंजाब के स्वर्गीय दिलबाग सिंह के परिवार से हैं। दिलबाग सिंह नवांशहर सीट से छह बार विधायक चुने गए थे। वहीं, अदिति के पिता अखिलेश सिंह ने 5 बार रायबरेली सदर सीट पर चुनाव जीता था। करीब 6 महीने पहले उनका निधन हो गया। 

US की है मैनेजमेंट की पढ़ाई
अदिति ने अमेरिका की ड्यूक यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उनकी स्कल की पढ़ाई बोर्डिंग स्कूल से हुई है। उन्हंने से 12 क्लास की पढ़ाई दिल्ली से की थी। इसके बाद वह आगे की एज्जूकेश्न के लिए अमेरिका चली गईं थी। 

यूपी के सबसे युवा विधायकों में एक हैं अदिति 
अदिति सिंह यूपी में सबसे युवा विधायकों में से एक हैं। उन्होंने साल 2017 में 90 हजार अधिक वोटों के साथ रायबरेली सदर सीट हासिल की थी। 

राहुल गांधी से शादी की फैली थी चर्चाएं 
बता दें, अदिति सिंह इससे पहले तब भी सुर्खियों में आई थीं, जब राहुल गांधी के साथ उनकी शादी की खबरें फैलीं थीं, जिसके बाद अदिति सिंह ने खंडन किया और राहुल गांधी को अपना भाई बताया। साथ ही कहा था कि राहुल उनके भाई जैसे हैं, वो उनको राखी बांधती हैं।

ऐसा हसबैंड चाहती थीं अदिति
अदिति ने अपनी शादी के प्लान्स पर कहा था, जो पैरेंट्स कहेंगे, वही होगा। मुझ पर कभी किसी बात को लेकर रोक-टोक नहीं रही, फिर भी उनकी मर्जी से ही शादी करूंगी। मेरा हसबैंड संस्कारी होगा और अपने फ्यूचर को लेकर उसका माइंड क्लीयर होगा। उसकी खुद की पहचान होना भी इम्पॉर्टेंट है।