महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस ने बुधवार को राजधानी में पदयात्रा निकाली। पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी भी इसमें शामिल हुईं। उनका साथ देने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। इस दौरान प्रियंका ने कहा, कांग्रेस हमेशा से महिलाओं के हक में आवाज उठाती आई है और उठाती रहेगी।

लखनऊ (Uttar Pradesh). महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस ने बुधवार को राजधानी में पदयात्रा निकाली। पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी भी इसमें शामिल हुईं। उनका साथ देने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। इस दौरान प्रियंका ने कहा, कांग्रेस हमेशा से महिलाओं के हक में आवाज उठाती आई है और उठाती रहेगी। बता दें, 2 दिन पहले शाहजहांपुर में कांग्रेस ने चिन्मयानंद केस में पीड़ित छात्रा को न्याय दिलाने के लिए पदयात्रा निकालने की योजना बनाई थी। लेकिन प्रशासन ने उसपर पानी फेर दिया। जिसके बाद प्रियंका गांधी ने 2 अक्टूबर को लखनऊ में बड़े आंदोलन की बात कही थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उन्नाव पीड़िता को लेकर कही ये बात
प्रियंका ने लखनऊ के शहीद स्मारक से कार्यकर्ताओं के साथ हजरतंगज स्थित गांधी प्रतिमा तक पदयात्रा की। उन्होंने कहा, यूपी में महिलाओं के साथ अन्याय और अत्याचार हो रहा। यहां महिलाएं सेफ नहीं हैं। मैं उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के घर मिलने गई थी। लड़की की मां और परिजनों को घर में बंद करके रखा गया है। हमें प्रशासन ने बोलने की परमीशन नहीं दी। लेकिन हमारा संघर्ष जारी रहेगा। न्याय की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

बीजेपी नेता गिरिराज ने प्रियंका पर कसा तंज
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने देशभर में निकली कांग्रेस की पदयात्रा पर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, कांग्रेस कार्यालय से राजघाट की बजाय कांग्रेसी राहुल गांधी की परिक्रमा कर लें, तो उनकी पदयात्रा पूरी हो जाएगी। बता दें, दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने पदयात्रा निकाली।