25 हजार रुपये का इनाम देने का ऐलान था। 

लखनऊ. यूपी एटीएस को रविवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। एटीएस ने पाकिस्तान के आतंकी संगठन की मदद करने वाले सौरभ शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। इस पर आतंकियों की मदद करने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, सौरभ शुक्ला पाकिस्तान में एक्टिव आतंकी संगठन लश्क-ए-तैय्याब के लिए भारत से पैसे जुटाने का काम करता था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एमपी के सीधी का रहने वाला है आरोपी 

बताया जा रहा है कि आरोपी मूल रूप से मध्य प्रदेश के जिला सीधी का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, सौरभ भारत की जानकारियां इक्ट्ठा करके आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को भेजता करता था। 

इतने हजार का था इनाम 

बता दें कि सौरभ शुक्ला को तलाशने का काम यूपी पुलिस काफी दिनों से कर रही थी। पुलिस ने सौरभ की जानकारी देने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम देने का ऐलान किया था। आरोप है कि वह पाकिस्तान से फोन और इंटरनेट के अपने नेटवर्क के सदस्यों के साथ पाकिस्तान में बैठे लश्कर के हैंडलर के संपर्क में था।