यूपी की राजधानी लखनऊ में चल रहे 11वें डिफेंस एक्सपो-2020 में शुक्रवार को बंधन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 16 कंपनियों के साथ करार किया। इसमें रूस और स्पेन के साथ मुंबई में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड का करार हुआ है। ये कंपनी पनडुब्बी बनाएगी, जिसमें रूस और स्पेन मदद करेंगे।

लखनऊ (Uttar Pradesh). यूपी की राजधानी लखनऊ में चल रहे 11वें डिफेंस एक्सपो-2020 में शुक्रवार को बंधन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में 71 कंपनियों के साथ करार किया गया। इसमें रूस और स्पेन के साथ मुंबई में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड का करार हुआ है। ये कंपनी पनडुब्बी बनाएगी, जिसमें रूस और स्पेन मदद करेंगे। समारोह के दौरान रक्षामंत्री ने 13 रक्षा उत्पादों को भी लांच किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक्सपो में 200 से ज्यादा एमओयू हुए साइन
रक्षामंत्री ने कहा- 71 एमओयू, आर्टलरी गंस, गन, टैंक, बुलेटप्रूफ जैकेट, लाइट वेट हेलीकॉप्टर जैसे 13 रक्षा उत्पादों की लांचिंग समेत 100 से ज्यादा बंधन किए गए हैं। बंधन का इंसान के जीवन में कितना महत्व होता है, यह सब जानते हैं। जिन कंपिनयों के साथ बंधन हुआ है, हम आशा करते हैं कि, वे बंधन के विश्वास को टूटने नहीं देंगे। अभी तक एक्सपो में 200 से ज्यादा बंधन हो चुके हैं।

3 लाख से ज्यादा नौकरियों के खुलेंगे रास्ते
वहीं, सीएम योगी ने कहा- आज कई एमओयू हुए। इसे बंधन का नाम देकर भावनात्मक जुड़ाव दिया गया है। फरवरी 2018 में पीएम ने लखनऊ में डिफेंस कॉरिडोर की घोषणा की थी। उसी दिन से रक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर इसे मूर्तरूप देने की कोशिश शुरू हो गई थी। यूपी सरकार के साथ यूपीडा के माध्यम से आज यहां 23 एमओयू साइन हुए हैं। 50 हजार करोड़ के निवेश पर साइन हुए हैं। इससे ढाई से तीन लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा।

इस बार ये है डिफेंस एक्सपो की थीम 
बता दें, लखनऊ में वृंदावन योजना के सेक्टर 15 में 43 हजार वर्गमीटर में फैले मैदान में यह एक्सप्रो लगाया गया है। 5 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद इसका उद्घाटन किया था। यह एक्सपो 9 फरवरी तक चलेगा। इसकी थीम डिजिटल ट्रांसफार्मेशन ऑफ डिफेंस रखी गई है। 70 देशों की रक्षा उपकरण बनाने वालीं 172 और भारत की 857 कंपनियां अपने कौशल व सामरिक शक्ति का प्रदर्शन कर रही हैं।