वीडियो देखने के बाद जिस युवक से किशोरी का रिश्ता तय हुआ था, उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इससे हंगामा खड़ा हो गया।  गांव में पूरे मामले को लेकर पंचायत बैठी। किशोरी, उसके प्रेमी व जिस युवक से रिश्ता तय हुआ था, तीनों पक्षों को बुलाया गया। 

बरेली (Uttar Pradesh) । प्रेमी के साथ किशोरी का वायरल वीडियो देख होने वाले पति ने रिश्ते से इंकार कर दिया। वहीं, बात खुलने पर प्रेमी भी शादी से किनारा करने लगा तो गांव में पंचायत बुलाई गई। लोगों ने पीपल के पत्तों की माला बनाई और प्रेमी और किशोरी के हाथों में थमा दी। फिर जयमाला की तरह एक-दूसरे के गले में डलवा दी गई। इसके बाद किशोरी को प्रेमी के साथ घर भेज दिया गया। वहीं, पुलिस को मामले की भनक तक नहीं लगी। यह घटना सिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
किशोरी का गांव के ही किशोर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को इसकी खबर नहीं थी। कुछ दिन पहले घरवालों ने किशोरी की गांव के ही एक अन्य युवक से शादी तय कर दी। जून माह में बारात आनी थी। रविवार शाम प्रेमी युगल एकसाथ गांव के पास रामगंगा किनारे बैठकर बातें कर रहे थे। तभी, गांव के कुछ लोगों ने उनका वीडियो बना लिया। पूरे गांव में उसे वायरल कर दिया। 

वीडियो देख तोड़ दिया होने वाले पति ने रिश्ता
वीडियो देखने के बाद जिस युवक से किशोरी का रिश्ता तय हुआ था, उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इससे हंगामा खड़ा हो गया। सोमवार को गांव में पूरे मामले को लेकर पंचायत बैठी। किशोरी, उसके प्रेमी व जिस युवक से रिश्ता तय हुआ था, तीनों पक्षों को बुलाया गया। 

इस तरह प्रेमी से हुई शादी
पंचायत में नाबालिग प्रेमी शादी को तैयार नहीं हुआ। इस पर किशोरी व उसके पिता थाना जाने लगे। प्रधान व अन्य लोगों ने समझाकर उन्हें शांत कराया। कार्रवाई के डर से नाबालिग प्रेमी ने शादी के लिए हामी भर दी। देर शाम लोगों ने पीपल के पत्तों की माला बनाई और उनके हाथों में थमा दी। फिर जयमाला की तरह एक-दूसरे के गले में डलवा दी गई। इसके बाद किशोरी को प्रेमी के साथ घर भेज दिया गया।