पीड़िता की मां ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने दोनों लड़कियों को आरोपियों के साथ बरामद कर लिया है। 

बलिया (Uttar Pradesh)। चार दिन पहले किडनैप हुई दो नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोप है कि उनके साथ गांव के ही दो युवकों ने उनके साथ रेप किया। इस काम में दोनों आरोपियों का एक अन्य लड़के ने साथ दिया। हालांकि कथित तौर पर रेप के इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना सिकंदरपुर थाना क्षेत्र की है। 

पहले किया अपहरण
सिकंदरपुर कस्बे में 25 जनवरी की शाम 16 और 17 साल की दो किशोरियां का कस्बे के ही रहने वाले आसिफ और चुन्नू कुरैशी ने अपहरण कर लिया था। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने अपने सहयोगी सूरज चौहान के सहयोग से दोनों किशोरियों को अज्ञात स्थान पर ले गए। जहां दोनों किशोरियों को कथित तौर पर अपने हवस का शिकार बनाए। 

ऐसे हुई पुलिस को जानकारी
पीड़िता की मां ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने दोनों लड़कियों को आरोपियों के साथ बरामद कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि पीड़िताओं को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया, जबकि आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred